MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • काले कपड़ों में यूं दिखी TV की नागिन तो लोग उड़ाने लगे मजाक, एक बोला- बहन कुछ खा भी लिया कर

काले कपड़ों में यूं दिखी TV की नागिन तो लोग उड़ाने लगे मजाक, एक बोला- बहन कुछ खा भी लिया कर

मुंबई। टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शुमार मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में अपनी डांस क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान मौनी ब्लैक ड्रेस में बेहद छरहरी नजर आ रही थीं। मौनी ने अपने बालों को ओपन कर रखा था और ब्लैक गॉगल में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि मौनी का ये लुक देखकर जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए। एक शख्स ने मौनी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- प्लास्टिक बैन करो। वहीं एक और शख्स ने कहा- देसी फीमेल माइकल जैक्सन।

Asianet News Hindi | Published : Feb 18 2021, 06:14 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

मौनी का लुक देखकर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- बहन कुछ खाया कर। वहीं एक शख्स ने कहा- ये तो एक फूंक में उड जाएगी। बता दें कि मौनी रॉय को उनके जीरो फिगर के लिए जाना जाता है। 

29
Asianet Image

वैसे, ये पहली बार नहीं है जब मौनी रॉय को लोगों ने ट्रोल किया है। इससे पहले, 2019 में मौनी सलमान की फिल्म 'भारत' के प्रीमियर पर नजर आई थीं। इस दौरान मौनी LBD (लिटिल ब्लैक ड्रेस) के साथ नियॉन ग्रीन कलर की जैकेट और ब्लैक स्नीकर्स पहने हुए थीं। 

39
Asianet Image

मौनी की इस ड्रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना प्लास्टिक से की थी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्लास्टिक सर्जरी के मामले में ये अगली राखी सावंत बनती जा रही हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा- प्लास्टिक को कौन बुलाता है। 

49
Asianet Image

बता दें कि मौनी रॉय को पहचान टीवी सीरियल 'देवों के देव...महादेव' से मिली थी। इसमें मौनी ने माता सती का रोल निभाया था। वहीं सीरयल में उनके साथ मोहित रैना ने भी काम किया था। कहा जाता है कि इसी शो के सेट पर मोहित और मौनी का अफेयर शुरू हो गया था। 
 

59
Asianet Image

कुछ साल तक अफेयर के बाद 2018 में मौनी और मोहित रैना का ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में मौनी ने खुद कहा था- मैं अकेली हूं और लंबे समय से ऐसे ही रह रही हूं। मोहित और मैं अब दोस्त नहीं हैं और हमारे बीच अब कुछ भी नहीं है। मौनी की इस बात से साफ हो गया था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। 

69
Asianet Image

मोहित रैना से पहले मौनी का टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा से भी अफेयर था। गौरव चोपड़ा का नारायणी शास्त्री से ब्रेकअप होने के बाद वो मौनी के नजदीक आए थे। नारायणी से अलगाव के बाद गौरव और मौनी टीवी शो 'पति पत्नी और वो' में दिखाई दिए। हालांकि, कुछ साल बाद गौरव और मौनी भी अलग हो गए।

79
Asianet Image

28 सितंबर 1985 को कूच बिहार (वेस्ट बंगाल) में जन्मी मौनी ने 12वीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय, कूच बिहार से की है। इसके बाद दिल्ली आईं और मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर से ग्रैजुएशन का प्लान बनाया। मौनी के पेंरेट्स चाहते थे कि वो जर्नलिस्ट बनें ना कि एक्ट्रेस।
 

89
Asianet Image

पेंरेट्स की बात मानकर मौनी ने दिल्ली के जामिया-मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन में एडमिशन भी ले लिया। हालांकि बाद में मौनी बीच में ही पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग के फील्ड में किस्मत आजमाने मुंबई आ गईं।
 

99
Asianet Image

मौनी रॉय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कस्तूरी', 'दो सहेलियां', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'झलक दिखला जा 7', 'टशन ए इश्क', 'झलक दिखला जा 9', 'लिप सिंग बैटल' और 'एंटरटेनमेंट की रात' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आ चुकी हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories