MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • मिलिए रामायण के जामवंत से, रियल लाइफ में हैं 6 भाई-बहन; ऐसे मिला था करियर का यादगार रोल

मिलिए रामायण के जामवंत से, रियल लाइफ में हैं 6 भाई-बहन; ऐसे मिला था करियर का यादगार रोल

मुंबई। कोरोना (Corona) महामारी की दूसरी लहर की वजह से देश में जैसे सुनामी आ गई है। आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। दहशत के बीच राज्य सरकारों ने देश भर में लॉकडाउन लगा रखा है। बता दें कि पिछलके साल लॉकडाउन के दौरान रामायण (Ramayan) में जामवंत (Jamvant) का किरदार निभाने वाले राजशेखर उपाध्याय भी यूपी में भदोही जिले के गांव हरिहरपुर में फंसे हुए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 06 2021, 01:51 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

राजशेखर के मुताबिक, मार्च, 2020 के पहले सप्ताह से कोरोना वायरस को लेकर खबरें आने लगी थीं। इसका असर शूटिंग पर भी पड़ने लगा था। मार्च में ही वो कुछ दिनों के लिए अपने गांव आए हुए थे। इसी दौरान लॉकडाउन की घोषणा हो गई और उसके बाद से वो यहीं फंस गए।

28
Asianet Image

राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। वो कुछ दिनों के लिए गांव आए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से अब कहीं जा नहीं सकते। जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वैसे ही वो अपनी कर्मभूमि की ओर लौटेंगे।

38
Asianet Image

राजशेखर जब पहली बार मुंबई पहुंचे तो वहां उन्होंने अपनी सिक्योरिटी एजेंसी शुरू की थी। इसी दौरान उन्हें एक फिल्म 'ठाकुर शेर सिंह' में काम करने का मौका मिला। हालांकि वो फिल्म बाद में पोस्टपोन हो गई।
 

48
Asianet Image

राजशेखर कॉलेज के दिनों से ही रंगमंच से जुड़े थे। जब वह बनारस में पढ़ाई करते थे तो रामनगर की मशहूर रामलीला में हिस्सा भी लिया करते थे। राजशेखर स्कूल के दिनों से ही नाटकों में काम करने लगे थे और पहली बार उन्होंने किसी नाटक में जादूगर का रोल निभाया था।

58
Asianet Image

राजशेखर के मुताबिक, रामानंद सागर जी का पहला सीरियल था विक्रम और बेताल। उसी दौरान मैंने एक ड्रामा बनाया था, जिसे देखकर आनंद सागर ने मुझे बुलाया और विक्रम बेताल में साइन कर लिया।

68
Asianet Image

इसके बाद रामायण शुरू होना था, जिसमें विक्रम बेताल के कई कलाकारों का सिलेक्शन हुआ। मुझे पहले विभीषण का रोल दिया गया था, लेकिन बाद में मेरे लिए जामवंत का रोल फाइनल हुआ।

78
Asianet Image

राजशेखर उपाध्याया यानी जामवंत तीन भाई और तीन बहन हैं। सबसे बड़े लक्ष्मीकांत, दूसरे राजशेखर और तीसरे कमलाकांत उपाध्याय हैं। पिता जमींदार थे और आज भी गांव में काफी खेती-बाड़ी है।

88
Asianet Image

राजशेखर ने रामायण में जामवंत के साथ ही श्रीधर का किरदार भी निभाया था। श्रीधर वही हैं, जिन्होंने मुनि वशिष्ठ को राज्याभिषेक के लिए निमंत्रण दिया था और राम के राज्याभिषेक के समय सारी औपचारिकताएं भी पूरी की थीं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories