- Home
- Entertainment
- TV
- PHOTOS: बालिका वधू की एक्ट्रेस से मिथुन चक्रवर्ती की बहू तक, TV सेलेब्स ने ऐसे मनाई दिवाली
PHOTOS: बालिका वधू की एक्ट्रेस से मिथुन चक्रवर्ती की बहू तक, TV सेलेब्स ने ऐसे मनाई दिवाली
मुंबई। 14 नवंबर को दिवाली (Diwali) का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। कोरोना के बावजूद लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आम लोगों के साथ ही टीवी सेलेब्स ने भी दिवाली जमकर सेलिब्रेट की। इस दौरान 'बालिका वधू' की एक्ट्रेस रह चुकीं माही विज (Mahi Vij) ने पति और बच्चों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की। वहीं अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने पति रोहित रेड्डी के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। अनीता ने पति के साथ एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वो बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि अनीता इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। इनके अलावा काम्या पंजाबी, दिव्यांका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी और अंकिता लोखंडे समेत कई टीवी सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की।
- FB
- TW
- Linkdin
)
पति जय भानुशाली और तीनों बच्चों के साथ दिवाली सेलिब्रेट करतीं माही विज।
दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ सेलिब्रेट की दिवाली।
ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ मनाई दिवाली।
काम्या पंजाबी की शादी के बाद यह पहली दिवाली है। इस मौके पर उन्होंने पति शलभ डांग के साथ पहले दीपक जलाए। इसके बाद शलभ ने काम्या को मिठाई खिलाई।
पत्नी कीर्ति और बेटी के साथ शरद केलकर ने यूं सेलिब्रेट की दिवाली।
अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ सेलिब्रेट की दिवाली। दूसरी ओर रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा।
मिथुन की बहू मदालसा दिवाली के मौके पर सज-धजकर यूं नजर आईं।
कोमोलिका उर्फ उर्वशी ढोलकिया ने इस अंदाज में सेलिब्रेट की दिवाली।
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने दिवाली पर बनाई रंगोली।
कपिल शर्मा ने मां जानकी, पत्नी गिन्नी और बेटी अनायरा के साथ मनाया दिवाली का त्योहार।
अर्जुन बिजलानी और जूही परमार ने ऐसे सेलिब्रेट की दिवाली।