MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • इन मंदिरों में होती है महाभारत के कर्ण की पूजा, बनी है 8 फीट की मूर्ति भी, एक्टर का खुलासा

इन मंदिरों में होती है महाभारत के कर्ण की पूजा, बनी है 8 फीट की मूर्ति भी, एक्टर का खुलासा

मुंबई. देशभर में लॉकडाउन के चलते कई पुराने शोज को फिर से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में रामायण का प्रसारण लोगों की मांग पर पहले किया गया, जिसके बाद डीडी नेशनल की टीआरपी ने नया रिकॉर्ड बनाया और सभी निजी चैनलों को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही बी आर चोपड़ा का शो 'महाभारत' को भी टेलिकास्ट किया गया। महाभारत सबसे पहले साल 1988 में रिलीज हुआ था, लेकिन 32 साल बाद भी इस पौराणिक सीरियल के बेहतरीन किरदार लोगों के जहन में बसे हुए हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : May 28 2020, 09:34 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

महाभारत का एक ऐसा ही एक किरदार है कर्ण का। इस भूमिका को पंकज धीर ने निभाया था। पंकज ने हाल ही में शो की सफलता और अपने किरदार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि महाभारत की सफलता के पीछे कई शानदार लोगों का हाथ है। हमारे पास पंडित नरेंद्र शर्मा और राही मासूम रजा जैसे लेखक थे जिन्हें रवि चोपड़ा और बी आर चोपड़ा जैसी शख्सियतों ने सपोर्ट किया था। इसके अलावा इस शो की कास्टिंग भी काफी अच्छी थी।

25
Asianet Image

पंकज धीर ने इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि लोग इतने सालों से उन्हें लगातार प्यार करते आए हैं। इसका क्रेडिट महाभारत शो को जाता है। अगर स्कूल की इतिहास की किताबों में जहां कर्ण का जिक्र आता है, वहां उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया है। 

35
Asianet Image

एक्टर का मानना है कि जब तक स्कूलों में यह किताबें छपती रहेंगी, उनका जिक्र उनमें रहेगा और वो प्रासंगिक रहेंगे। कर्ण मंदिर में उनकी पूजा की जाती है। ऐसे दो मंदिर हैं, जहां उनकी रोजाना पूजा होती है। पंकज धीर उन दो मंदिरों में गए भी थे। एक मंदिर करनाल में है और दूसरा बस्तर में। वहां, कर्ण के तौर पर 8 फुट की मूर्ति है, जिस पर लोग पूजा करने आते हैं।

45
Asianet Image

पंकज आगे कहते हैं कि जब भी वो वहां जाते हैं तो उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है। लोगों ने उन्हें कर्ण के तौर पर स्वीकार किया है। इसलिए, दूसरों के लिए इस रोल को निभाना बहुत ही मुश्किल बन पड़ा है। उन्हें महाभारत के अन्य शोज में कई तरह के रोल ऑफर हुए लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। 

55
Asianet Image

उन्होंने कर्ण का रोल निभाया, उनके लिए ये काफी है। पंकज कहते हैं कि वो अन्य किरदारों से भी पैसे कमा सकते हैं, लेकिन वो अपने फैन्स को कन्फ्यूज नहीं करना चाहतें। ये उनके फैन्स के साथ न्याय नहीं होगा। बता दें कि कुछ समय पहले टीवी पर जब महाभारत में कर्ण के किरदार का निधन हुआ था तो पंकज धीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करने लगे थे और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें महाभारत का सबसे बेहतरीन योद्धा भी माना था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories