- Home
- Entertainment
- TV
- नुसरत जहां से कपिल की बीवी तक, शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाएंगी TV की ये 8 एक्ट्रसेस
नुसरत जहां से कपिल की बीवी तक, शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाएंगी TV की ये 8 एक्ट्रसेस
मुंबई. करवा चौथ का व्रत सभी महिलाओं के लिए खास होता है। वे अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद को देखकर ही पति के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। आम लोगों के लिए पहला करवा चौथ जितना खास होता है उतना ही बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रसेस के लिए भी होता है। इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। ऐसे मौके पर छोटे पर्दे की जो एक्ट्रसेस अपना पहला व्रत रखेंगी उनके बारे में बता रहे हैं।
| Published : Oct 16 2019, 04:44 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
18
)
बंगाली टीवी एक्ट्रेस और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने निखिल जैन से इस साल 19 जून को शादी की। नुसरत ने अपनी शादी के सात फेरे हिंदू रीति रिवाज से तर्कि में लिए। बता दें, निखिल कोलकाता के मशहूर कपड़ा व्यवसायी हैं। एक्ट्रेस अभी तक हिंदू रीति रिवाज को फॉलो करती आई हैं। ऐसे में अगर वो ये व्रत करती हैं तो उनका ये पहला करवा चौथ होगा, जब वो अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
28
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले साल 2018 में 12 दिसंबर को शादी की। दोनों की शादी गिन्नी के होमटाउन जालंधर में हुई थी। अब कपिल जल्द ही पापा भी बनने वाले हैं। शादी के बाद गिन्नी का इस बार पहला करवा चौथ होगा।
38
सीरियल 'बा बहू और बेबी' से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस बेनाफ दादाचंदजी ने मुंबई में लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड नॉर्मन होऊ से 9 फरवरी, 2019 को शादी की। नॉर्मन चाइना के रहने वाले हैं। दोनों 2009 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब देखना ये होगा कि शादी के बाद ये अपना पहला करवा चौथ कैसे सेलिब्रेट करते हैं।
48
'लाडो 2' की एक्ट्रेस पलक जैन ने अपने बचपन के प्यार तपस्वी मेहता से 10 फरवरी, 2019 को होमटाउन इंदौर में शादी की। इनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी 7, 8 और 9 फरवरी को हुई।
58
टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में 'बबलू सिंह' के किरदार से फेमस हुए अभिषेक शर्मा ने 9 फरवरी, 2019 को सिंगर अपेक्षा दांडेकर से शादी की। दोनों ने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाज से 7 फेरे लिए। इस साल इस जोड़े का भी पहला करवा चौथ होगा।
68
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस पारुल चौहान ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से 12 दिसंबर, 2018 को मंदिर में शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद उनका ये पहला करवा चौथ है।
78
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में परिधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन ने इस साल 10 फरवरी, 2019 को बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की थी।
88
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फेमस हुई एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश महाराज के साथ शादी की। बहरहाल, इन सभी टीवी एक्ट्रसेस का इस बार पहला करवा चौथ होगा। ऐसे में देखना ये होगा कि ये सेलिब्रिटीज अपने पहले करवा चौथ को किस तरह से खास बनाएंगे।