- Home
- Entertainment
- TV
- काम्या पंजाबी ने जैसे ही दूल्हे को पहनाई वरमाला तो पगड़ी में अटकी, ये देख हंस पड़ी दुल्हन
काम्या पंजाबी ने जैसे ही दूल्हे को पहनाई वरमाला तो पगड़ी में अटकी, ये देख हंस पड़ी दुल्हन
मुंबई। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी सोमवार यानी 10 फरवरी को शलभ डांग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी की रस्में सुबह से ही शुरू हो गई थीं। इस दौरान वरमाला सेरेमनी में जब काम्या पंजाबी दूल्हा बने शलभ को वरमाला पहना रही थीं तो दूल्हे के दोस्तों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। ऐसे में शलभ की ऊंचाई जब ज्यादा हो गई तो काम्या ने उछलकर उन्हें वरमाला पहनाने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान वरमाला दूल्हे की पकड़ी पर फंस गई। ये देख दूल्हा और उसके दोस्त हंस पड़े। सभी को हंसता देख काम्या पंजाबी भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाईं। बता दें कि शादी से पहले काम्या और शलभ की हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई।
| Updated : Feb 11 2020, 08:58 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
19
)
शादी के दौरान दूल्हे शलभ डांग को वरमाला पहनातीं काम्या पंजाबी। दूसरी फोटो में दुल्हन बनीं काम्या बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
29
दुल्हन काम्या पंजाबी को जयमाला पहनाते शलभ डांग। इस दौरान काम्या की 10 साल की बेटी आरा भी मौजूद थी।
39
शादी के दौरान स्टेज पर काम्या पंजाबी और शलभ डांग।
49
शादी में काम्या ने लाल रंग का लहंगा पहना, जबकि शलभ डांग क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए।
59
शादी से पहले ससुरालवालों ने काम्या पंजाबी को चुनरी ओढ़ाकर शगुन की रस्म पूरी की।
69
मेहंदी के दौरान ब्लू कलर की ड्रेस में इतनी खूबसूरत लग रही थीं काम्या की शलभ उन्हें देखते ही रहे।
79
मेहंदी रस्म के दौरान शलभ डांग के साथ काम्या पंजाबी।
89
बता दें कि काम्या पिछले एक साल से शलभ को जानती हैं। दोनों की पहली मुलाकात पिछले साल फरवरी में ही हुई थी।
99
शलभ डांग हेल्थकेयर बिजनेस से जुड़े हुए हैं। वहीं काम्या कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।