- Home
- Entertainment
- TV
- TV एक्ट्रेस ने पति के साथ जमकर पी भांग और ठंडाई, शादी के महीनेभर बाद ऐसे मनाई पहली होली
TV एक्ट्रेस ने पति के साथ जमकर पी भांग और ठंडाई, शादी के महीनेभर बाद ऐसे मनाई पहली होली
मुंबई। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने होली पर जमकर मस्ती की। शादी के बाद अपनी पहली होली में काम्या पंजाबी ने पति शलभ डांग के साथ जमकर भांग और ठंडाई पी। इसके बाद काम्या ने होली की मस्ती में खूब डांस भी किया। काम्या ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो ब्लैक कलर के शॉर्ट में नजर आ रही हैं। इस दौरान काम्या के चेहरे पर ढेर सारा गुलाल लगा हुआ है। वहीं उनके पति शलभ डांग ने भी ब्लैक ड्रेस पहनी है और रंग में सराबोर दिख रहे हैं। शलभ ने ब्लू कलर का गॉगल भी पहना हुआ है। बता दें कि काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने पिछले महीने 10 फरवरी को शादी की है।
| Updated : Mar 12 2020, 12:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
19
)
एक फोटो में काम्या पंजाबी हाथ में ग्लास लिए हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर नशे की खुमारी साफ दिख रही है।
29
वहीं एक और फोटो में काम्या अपनी किसी फ्रेंड के साथ ठंडाई का ग्लास चीयर करते हुए दिख रही हैं। होली पर दोनों ने जमकर मस्ती की।
39
होली पर पति शलभ डांग के साथ ठंडाई का लुत्फ उठातीं काम्या पंजाबी।
49
बता दें कि काम्या पंजाबी और शलभ डांग ने पिछले महीने 10 फरवरी को शादी की है।
59
काम्या पंजाबी पहले से ही तलाकशुदा और 10 साल की एक बेटी आरा की मां है। उन्होंने शलभ डांग के साथ दूसरी शादी की है। काम्या की पहली शादी बंटी नेगी से हुई थी।
69
शादी के 10 साल बाद काम्या और बंटी नेगी का तलाक हो गया था। काम्या ने 2009 में बेटी आरा को जन्म दिया था।
79
एक इंटरव्यू में काम्या ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि 'मेरी शलभ से फरवरी (2019) से बात शुरू हुई। मेरे एक करीबी दोस्त ने हेल्थ इश्यू की वजह से शलभ से कंसल्ट करने को कहा था। इसके बाद शलभ से मेरी लगातार बात होने लगी।
89
वहीं, काम्या के पति शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ भी तलाकशुदा हैं और उनका पहले से ही एक बेटा भी है।
99
काम्या के मुताबिक, शलभ ने कुछ वक्त बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैंने इस बारे में सोचने के लिए वक्त मांगा। शादी टूटने के बाद मैं किसी रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं थी। वास्तव में मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। शलभ ने मुझे फिर से शादी में विश्वास दिलाया।'