- Home
- Entertainment
- TV
- महाभारत के इस किरदार की आंख के पास लगा था तीर, आनन फानन में करानी पड़ी थी सर्जरी, घबरा गए थे सभी
महाभारत के इस किरदार की आंख के पास लगा था तीर, आनन फानन में करानी पड़ी थी सर्जरी, घबरा गए थे सभी
मुंबई. इन दिनों कोरोना की वजह से चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। घरों में रह रहे लोगों के मनोरंजन के लिए 90 के दशक के पॉपुलर सीरियलों को प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। इन्हें में से एक शो है महाभारत, फिर से घर-घर में पॉपुलर हो गया है। 2 अक्टूबर 1988 को शुरू हुए सीरियल महाभारत से जुड़े कुछ फैक्ट सामने आए है। इस फैक्ट्स के बारे में आज आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि महाभारत में द्रोपदीका रोल सबसे पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था।
| Updated : Apr 17 2020, 10:32 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
महाभारत को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर डायरेक्ट किया था। बीआर चोपड़ा की महाभारत की सफलता के पीछे का कारण थी उसकी स्टारकास्ट। कई लोगों ने बीआर चोपड़ा की महाभारत देखी है लेकिन फिर भी कई ऐसी बाते हैं जो शायद ही आपको पता हैं।
27
बता दें कि जूही चावला भी महाभारत का हिस्सा हो सकती थीं। उन्हें सीरियल में द्रौपदी का रोल दिया गया था लेकिन उस समय जूही को आमिर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक में काम करना था। इसके चलते ये रोल रूपा गांगुली को मिल गया।
37
महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज कृष्ण का रोल प्ले ही नहीं करना चाहते थे। उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उनमें इतना अनुभव नहीं कि वो कृष्ण का किरदार निभा पाए। इसके चलते उन्होंने बीआर चोपड़ा द्वारा करवाए गया कई स्क्रीन टेस्ट तक को छोड़ दिया था।
47
पंकज धीर ने महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। खबरों की मानें तो एक युद्ध का सीन शूट करते वक्त पंकज बुरी तरह घायल हो गए थे। एक बाण उनकी आंख के पास लग गया था। इसके चलते आनन-फानन में उनकी सर्जरी करवानी पड़ी थी।
57
महाभारत की ताकत थी उसकी मजबूत स्किप्ट जिसे लिखा था उर्दू कवि और राइटर रही मासूम रजा ने। उन्होंने शो की स्किप्ट पर काफी मेहनत की थी, लेकिन शो शुरू होने के 2 साल बाद ही उनका निधन हो गया था।
67
अर्जुन का किरदार निभाने वाले शख्स का नाम फिरोज खान था, लोगों ने उन्हें याद जरूर अर्जुन के रूप में रखा लेकिन उन्होंने और भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। वो कयामत से कयामत तक और करण अर्जुन जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
77
महाभारत शो के कास्टिंग डायरेक्टर गुफी पेंटल थे। उन्होंने शो की स्टारकास्ट का फैसला तो किया ही था इसके अलावा शो में खुद शकुनी का रोल प्ले किया था।