- Home
- Entertainment
- TV
- 4 साल के बेटे की मां है जोधा अकबर की एक्ट्रेस, इतनी स्लिम देख लोग पूछ रहे खूबसूरती का राज
4 साल के बेटे की मां है जोधा अकबर की एक्ट्रेस, इतनी स्लिम देख लोग पूछ रहे खूबसूरती का राज
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा 33 साल की हो गई हैं। 15 मई, 1987 को इंदौर में जन्मीं परिधि ने 2010 में सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से करियर की शुरुआत की। हालांकि उन्हें पहचान 2013 में शुरू हुए टीवी शो 'जोधा अकबर' से मिली। इसमें वो गजब की खूबसूरत लगीं। परिधि ने अपना करियर शुरू होने के सालभर बाद यानी 2011 में ही घर बसा लिया था। उन्होंने अहमदाबाद बेस्ड बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
शादी के 5 साल बाद यानी नवंबर, 2016 में परिधि ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान बीच में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर मदरहुड एन्जॉय किया। परिधि का बेटा अब 4 साल का हो गया है और उसका नाम रिधार्व है।
एक बेटे की मां होने के बावजूद परिधि बेहद स्लिम ट्रिम हैं। उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वो एक बच्चे की मां हैं। परिधि की फोटो देख लोग उनकी खूबसूरती का राज भी पूछ रहे हैं।
दरअसल शो ‘जोधा अकबर’ के बाद परिधि 'ये कहां आ गए हम'(2016) में दिखीं लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते उन्होंने जल्द ही काम से ब्रेक ले लिया था। प्रेग्नेंसी के बाद परिधि को एक वक्त पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।
हालांकि इसके बाद परिधि ने खुद को फिट किया और टीवी शो 'पटियाला बेब्स' से टीवी पर दोबारा वापसी की। लेकिन इस सीरियल में परिधि एक टीनएज लड़की की मां का किरदार निभाती नजर आईं।
परिधि 2011 में शुरू हुए पॉपुलर शो 'रुक जाना नहीं' में लीड कैरेक्टर सांची (पूजा शर्मा) की सहेली महक के किरदार में नजर आईं, जिसे ऑडियंस में बखूबी पसंद किया गया।
परिधि पर यह आरोप हमेशा लगता रहा है कि एक्टिंग करियर की शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी की बात छुपाई थी।
इस बारे में उनका कहना है कि मैं एक साधारण इंसान हूं और मुझे नहीं लगता कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सबको सबकुछ बताना चाहिए।
बेटे रिधार्व के साथ परिधि।
मदर्स डे पर सास और मां के साथ परिधि ने शेयर की थी ये फोटो।
परिधि शर्मा।