MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Janmashtami 2022 : कृष्ण बन कर घर-घर में पूजे गए ये 9 एक्टर्स, जानिए अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

Janmashtami 2022 : कृष्ण बन कर घर-घर में पूजे गए ये 9 एक्टर्स, जानिए अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

एंटरटेनमेंट डेस्क. जब भी जन्माष्टमी (Janmashtmi 2022) का त्यौहार आए और टीवी पर कृष्ण के रोल निभाने वाले एक्टर्स की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। टीवी पर भगवान कृष्ण की कथाओं पर आधारित कई शो  बनाए जा चुके हैं, जिन्होंने इनमें लीड रोल निभाने वाले एक्टर्स को दर्शकों के बीच भगवान की तरह ही पॉपुलर कर दिया। कई एक्टर्स ने तो भगवान कृष्ण का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया है कि लोग उनमें असल कृष्ण को देखने लगे थे। आइए जानते हैं टीवी पर किन-किन एक्टर्स ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया और आज वे क्या कर रहे हैं...

Gagan Gurjar | Updated : Aug 18 2022, 09:30 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

सीरियल : महाभारत (1988)
एक्टर : नितीश भारद्वाज
बी. आर. चोपड़ा के 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का रोल करने के बाद नितीश ने कई सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' में महत्वपूर्ण भूमिका करते देखा गया था। पिछली बार वे वेबसीरीज 'समान्तर' (2021 ) में दिखाई दिए थे, जो एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

29
Asianet Image

सीरियल : कृष्णा (1993)
एक्टर : स्वप्निल जोशी
स्वप्निल जोशी ने इस शो में भगवान कृष्ण की किशोरावस्था का रोल निभाया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। स्वप्निल फिलहाल मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 

39
Asianet Image

सीरियल : कृष्णा (1993)
एक्टर : सर्वदमन डी बनर्जी, स्वप्निल जोशी
रामानंद सागर के सीरियल 'कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने के बाद सर्वदमन ने 'जय गंगा मैया' और 'अर्जुन' जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। अब वे ऋषिकेश उत्तराखंड में एक एनजीओ चला रहे हैं, जो खासकर बच्चों के उत्थान के लिए काम करता है। 

49
Asianet Image

सीरियल : कहानी हमारे महाभारत की (2008)
एक्टर : मृणाल जैन
एकता कपूर का यह सीरियल सुपर फ्लॉप साबित हुआ था और इसमें निभाए गए सभी किरदारों को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। यहां तक कि मृणाल जैन का रोल भी लोगों को खास पसंद नहीं आया था। मृणाल ने 'उतरन', 'बंधन' और 'दिल ही तो है' जैसे कई पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। पिछली बार वे 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ. कुणाल खेरा के रोल में दिखाई दिए थे।

59
Asianet Image

सीरियल : जय श्री कृष्णा (2009)
एक्टर : मेघन जाधव 

सागर पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था।शो में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले मेघन जाधव बाद में 'सास बिना ससुराल', 'प्यार तूने क्या किया', 'सूर्यपुत्र कर्ण', 'राधाकृष्ण' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं। पिछली बार टीवी पर उन्हें सीरियल 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' में देखा गया था।

69
Asianet Image

सीरियल : द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण (2012)
एक्टर : विशाल करवाल
सागर पिक्चर्स के बैनर तले और भूषण पटेल के निर्देशन में बने इस सीरियल में विशाल करवाल द्वारा निभाया गया भगवान कृष्ण का किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। विशाल को बाद में रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। वे 'रंगरसिया', 'जमाई राजा' और 'नागार्जुन एक योद्धा' जैसे सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं। फ़िलहाल उन्हें 'धरम योद्धा गरुण' में भगवान विष्णु के किरदार में देखा जा सकता है।

79
Asianet Image

सीरियल : महाभारत (2013)
एक्टर : सौरभ राज जैन
सिद्धार्थ कुमारी तिवारी के सीरियल 'महाभारत' में सौरभ राज जैन द्वारा निभाया गया भगवान कृष्ण का किरदार घर-घर में बेहद पॉपुलर हुआ था। उन्होंने 'राधा कृष्ण' और 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे सीरियल्स और 'नच बलिए 9' और 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। पिछली बार वे म्यूजिक वीडियो 'जाड़ो में तेरे कोई सी' में नज़र आए थे।

89
Asianet Image

सीरियल : सूर्यपुत्र कर्ण (2015)
एक्टर : सौरभ पांडे
स्वास्तिक पिक्चर्स के बैनर तले और कमल मोंगा, गौतम नागरथ द्वारा निर्देशित 'सूर्यपुत्र कर्ण' में सौरभ पांडे ने भगवान कृष्ण का शानदार किरदार निभाया था। हालांकि, इस सीरियल के बाद से वे पर्दे से गायब हैं। सौरभ शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहते हैं।

99
Asianet Image

सीरियल : राधाकृष्ण (2018)
एक्टर : सुमेध मुदगलकर
डायरेक्टर सिद्धार्थ कुमार तिवारी का यह सीरियल काफी पॉपुलर हुआ है। सुमेध मुदगलकर को भगवान कृष्ण के रोल में देखना दर्शकों के लिए सुखद अनुभूति होती है। सुमेध पिछली बार 'जय कन्हैयालाल की' सीरियल में भगवान विष्णु का रोल निभाते दिखे थे।

और पढ़ें...

करण मेहरा-निशा रावल के दोस्त ने बताया झगड़े वाली रात का 'सच', जानिए आखिर उस वक्त क्या कुछ हुआ था?

बॉलीवुड फिल्मों के BOYCOTT पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- हमने कुछ ज्यादा ही सहन कर लिया

अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को नहीं मिल रहे दर्शक, 6ठे दिन 60 फीसदी से ज्यादा शो कैंसल करने पड़े

6ठे दिन औंधे मुंह गिरी 'लाल सिंह चड्ढा', इतने दिन में तो 'KGF CHAPTER 2' इसके बजट से ज्यादा कमा लिए थे

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories