- Home
- Entertianment
- TV
- पिता को खोने के दर्द से 3 महीने बाद भी नहीं उबर पाई TV की अक्षरा, ब्वॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
पिता को खोने के दर्द से 3 महीने बाद भी नहीं उबर पाई TV की अक्षरा, ब्वॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
मुंबई। पॉपुलर TV सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में अक्षरा (Akshara) का रोल निभाकर पॉपुलर हुईं हिना खान (Hina Khan) अपने पिता की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने एक इंटरव्यू में हिना खान को लेकर बात की। इस दौरान रॉकी ने बताया कि अचानक अपने पिता की मौत की खबर सुन वो गहरे सदमे में चली गई थी। यहां तक कि इस वाकये को 3 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन हिना अब भी इससे पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं।
| Published : Jul 28 2021, 03:09 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के मुताबिक, सच कहूं तो मेरे पास बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि वो पिछले कुछ महीनों में किस दुख से गुजरी है। हिना अपने पापा के बेहद क्लोज थी। मैं जानता हूं कि अपने सबसे करीबी को खोने के बाद एक तरह से उसकी जिंदगी तहस-नहस हो गई थी।
रॉकी जायसवाल ने आगे कहा- हिना के पिता ही उसका सारा कामकाज देखते थे। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी को किसी प्रिंसेस की तरह दुलार करते थे। ऐसे में हिना को जब अचानक अपने पिता की मौत की खबर मिली तो उसे गहरा शॉक लगा। हालांकि, अब वो इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है।
रॉकी के मुताबिक, मैं खुद हिना के पापा के बेहद करीब था। हमने एक ही छत के नीचे साथ में काफी अच्छा और यादगार वक्त गुजारा है। इसलिए उन्हें भूल पाना मेरे लिए भी काफी मुश्किल है। बता दें कि हिना के पिता का इसी साल 20 अप्रैल को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था।
हिना को जब अपने पिता के मौत की खबर मिली तो उस दौरान वो कश्मीर में अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी थीं। 8 दिन पहले यानी 20 जुलाई को हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने पापा के साथ कुछ पुरानी यादें शेयर की थीं।
इन फोटोज के साथ हिना ने इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था- पापा हमेशा कहा करते थे कि तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी है। मेरे लिए सबसे पहले ताली बजाने वाले। आपकी आंखों की चमक याद आती है पापा। आपका नुकसान सहन कर सकूं, मैं इतनी भी मजबूत नहीं हूं पापा।
बता दें कि हिना और रॉकी एक-दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लेकर काफी पजेसिव हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (2009) के सेट पर हुई थी। हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को बिग बॉस के दौरान कबूला था, जब रॉकी ने एक स्पेशल टास्क के दौरान घर में एंट्री ली थी।
बता दें कि हिना खान 2019 के आखिर में ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ न्यू ईयर मनाने मालदीव पहुंची थीं। वेकेशन के दौरान हिना ब्वॉयफ्रेंड की गोद में नजर आई थीं। इसके अलावा वो रेड बिकिनी और हेट में दिखी थीं। हिना ने समंदर के अंदर गोते लगाए और उसकी अंडरवॉटर फोटोग्राफी भी कराई थी।
हिना बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी काम कर चुकी हैं। हिना कुछ दिनों पहले तक एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं। हालांकि बाद में उनकी जगह यह रोल आमना शरीफ को मिल गया था।
हिना खान ने 'कयामत', 'परफेक्ट ब्राइड', 'चांद छुपा बादल में', 'साथ निभाना साथिया', 'वारिस' जैसे शोज में कैमियो (छोटा रोल) किया था। 2013 में ईस्टर्न आई मैगजीन ने टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन की लिस्ट में हिना का नाम शामिल किया था।