- Home
- Entertainment
- TV
- ननद की शादी में दुल्हन से ज्यादा खूबसूरत लगी TV की मधुबाला, शेयर कीं मेहंदी संगीत की PHOTOS
ननद की शादी में दुल्हन से ज्यादा खूबसूरत लगी TV की मधुबाला, शेयर कीं मेहंदी संगीत की PHOTOS
मुंबई। टीवी की 'मधुबाला' यानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों अपनी ननद शिवानी खेमका की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले दृष्टि की ननद की हल्दी सेरेमनी के फोटो सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार रात को दृष्टि धामी के घर संगीत और मेहंदी की रस्मों को पूरा किया गया। शादी की रस्मों से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो दृष्टि ने खुद शेयर किए हैं, जिनमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि संगीत सेरेमनी में शामिल होने से पहले दृष्टि पार्लर भी पहुंचीं, जिसकी फोटो भी उन्होंने शेयर की है।
| Updated : Feb 29 2020, 01:49 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
110
)
ननद की शादी में पति नीरज खेमका के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आईं दृष्टि धामी।
210
ननद की संगीत सेरेमनी में दृष्टि ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से अपने लुक को कम्प्लीट किया।
310
बता दें कि दृष्टि की ननद शिवानी खेमका की शादी की रस्म पहले ही हो चुकी हैं। दृष्टि ने 21 फरवरी, 2015 को मुंबई के जुहू स्थित सन एंड सैंड होटल में नीरज खेमका से शादी की थी।
410
साल 2013 में डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा' के छठवें सीजन के दौरान पहली बार यह बात सामने आई थी कि दृष्टि और नीरज रिलेशन में हैं। उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। खबर यहां तक आ चुकी थी कि उनका ब्रेकअप हो गया है।
510
दृष्टि धामी का जन्म 10 जनवरी, 1985 को मुंबई में हुआ था। यहीं के मीठीबाई कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की है। वो 2011 और 2013 में 'सेव आवर प्लेनेट' अभियान को सपोर्ट करने के लिए चलाए गए हिन्दुस्तान टिन वर्क्स लिमिटेड के कैनवार्नमेंट वीक की ब्रांड एम्बेसडर रही हैं।
610
वैसे तो दृष्टि 2007 से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2010 से 2011 के बीच प्रसारित हुए शो 'गीत : हुई सबसे पराई' से। इस शो के बाद से उन्हें ज्यादातर लोग गीत के नाम से ही जानने लगे थे।
710
इसके अलावा इसी साल ऑफ एयर हुए शो 'मधुबाला : एक इश्क एक जुनून' में उनकी और विवियन दसेना की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
810
फिक्शन शोज के अलावा दृष्टि ने 'डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-6' (2013) में भी हिस्सा लिया है। वे इस शो की विजेता घोषित हुई थीं। शो में उनके पार्टनर सलमान युसूफ खान थे।
910
दृष्टि धामी ने मिशन सपने, एक था राजा एक थी रानी, परदेस में है मेरा दिल, नच बलिए 8, सिलसिला बदलते रिश्तों का और डांस दिवाने जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
1010
दृष्टि धामी को लोग टीवी सीरियल 'गीत हुई सबसे पराई' के लिए भी जानते हैं।