MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • पत्नी को मनाने विदेश गया था एक्टर, नहीं बनी बात तो 5 दिन बाद मौत को लगा लिया गले

पत्नी को मनाने विदेश गया था एक्टर, नहीं बनी बात तो 5 दिन बाद मौत को लगा लिया गले

मुंबई.  टीवी सीरियल सीआईडी के एक्टर कुशल पंजाबी ने 37 की उम्र में 26 दिसंबर को सुसाइड कर लिया था। उनकी प्रेयर मीट का आयोजन रविवार को किया गया। प्रेयर मीट में उनकी पत्नी ऑड्रे डोल्हन दुपट्टे से मुंह छुपाकर पहुंची थी। बता दें दि कुशल पत्नी को मनाने 22 दिसंबर को शंघाई गए थे। लेकिन वे साथ रहने के लिए तैयार ही नहीं हुई तो कुशल ने घर लौटकर सुसाइड जैसा खतरनाक कदम उठा लिया। खबरों की मानें तो कुशल की शादीशुदा जिंदगी में काफी समय से परेशानियां चल रही थी। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 30 2019, 06:48 PM IST | Updated : Jan 02 2020, 10:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कुशल कुछ दिनों पहले शंघाई गए थे। पुलिस ने बताया कि कुशल के दोस्त चेतन हंसराज ने उन्हें बताया कि कुशल 22 दिसंबर को पत्नी को मनाने शंघाई गए थे। वे चाहते थे कि उनकी पत्नी और परिवार लंदन में रीलोकेट हो जाएं। कुशल लंदन में नौकरी करते हुए परिवार को श‍िफ्ट कराने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन पत्नी इस बात पर तैयार नहीं थीं।
25
कुशल अपने बेटे के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का इशारा उनकी आख‍िरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है। सुसाइड करने से चंद घंटे पहले उन्होंने तीन साल के बेटे की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। कुशल का इंस्टाग्राम पेज देखकर ये साफ है कि पत्नी के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी थी लेकिन वक्त के साथ दोनों में दूरियां आ गईं, शायद इस गम को कुशल बर्दाश्त नहीं कर सका। बता दें ऑड्रे शंघाई में 2017 से अपना बिजनेस संभाल रही हैं, जहां वे बेटे कियान के साथ रहती हैं।
35
कुशल पंजाबी के नजदीकी दोस्त और एक्टर चेतन हंसराज के मुताबिक, कुशल ने 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से गोवा में शादी की थी। दोनों का तीन साल का बेटा कियान है। कुशल शादी के बाद पत्नी के साथ हुए मनमुटाव की वजह से काफी दुखी थे। यहां तक कि पत्नी डोल्हन उन्हें छोड़कर फ्रांस चली गई थी और बेटे कियान को भी अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से ही कुशल डिप्रेशन में चले गए थे।
45
कुशल पंजाबी की डेड बॉडी के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसी को भी उनकी मौत के लिए जिम्मेदार न माना जाए। इसके साथ ही कुशल ने अपनी संपत्ति का बंटवारा पेरेंट्स, बहन और बेटे के नाम किया है। उन्होंने पत्नी के नाम कुछ नहीं किया है।
55
कुशल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि प्रापर्टी के 50 फीसदी हिस्से को पेरेंट्स और बहन के बीच बराबर बांटा जाए। इसके अलावा बाकी बचे 50 फीसदी हिस्से को तीन साल के बेटे कियान को दिया जाए। उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी से पत्नी को पूरी तरह बेदखल कर दिया है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved