- Home
- Entertianment
- TV
- सलमान के विवादित शो में अब गाली-गलौच पर उतर आए घरवाले, इनके बीच हुई जमकर हाथापाई भी, अब होगा ये
सलमान के विवादित शो में अब गाली-गलौच पर उतर आए घरवाले, इनके बीच हुई जमकर हाथापाई भी, अब होगा ये
मुंबई. सलमान खान (salman khan) का सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 (bigg boss 14) में अब अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। शो को घर-घर में लोकप्रिय बनाने के लिए मेकर्स भी नए -नए पैंतरे अपना रहे हैं। अपकमिंग शो के प्रोमो भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। खबरों की मानें तो अब बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में गालियों की गूंज कुछ ज्यादा ही सुनाई दे रही है। घरवाले कई बार बिना मतलब के भी एक- दूसरे को गाली देने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में राखी सावंत (rakhi sawant) ने निक्की तम्बोली (nikki tamboli) को जमकर गालियां दी। अर्शी खान (arshi khan) का हाल भी कुछ ऐसा ही है। आपको बता दें कि वीकेंड का वार में आज शानिवार को गालियां देने वाले इन लोगों की सलमान जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे। इसका प्रोमो (promo) भी सामने आया है।
| Published : Dec 19 2020, 06:35 PM IST / Updated: Dec 23 2020, 10:25 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान के गुस्से की वजह से निक्की तम्बोली और एली गोनी के बीच भी जबरदस्त तकरार होगी। इतना ही नहीं इन दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाएगी कि बात हाथापाई तक पहुंच जाएगी।
बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में सलमान घरवालों को गालियां देने के लिए डाटेंगे। वे कहेंगे कि घरवालों ने इतनी गालियां दी है कि शो में उनको दिखाया नहीं जा सकता।
सलमान की बात सुनकर निक्की कहती है कि एक बार मैंने जैस्मिन भसीन को गाली दी थी उस समय एली गोनी ने सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा मचाया था। उन्होंने मेरी गाली को गलत बताया था। अब राखी सावंत ने मुझे गाली दी तो उस समय एली गोनी हंस रहे थे।
निक्की ने सलमान से बोला- एली गोनी ने एक बार भी राखी सावंत को चुप होने के लिए नहीं कहा। ये बात सुनकर एली गोनी का पारा चढ़ जाता है।
इतना ही नहीं सलमान से बात करने के बाद एली, निक्की पर बरस पड़ते हैं। निक्की भी चुप नहीं रहती और वो भी एली गोनी को करारा जवाब देती है।
इस झड़प में बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगते हैं। घर के लोग इन दोनों को एक दूसरे से दूर करते है।
रिपोर्ट्स की मानें तो शो का फिनाले मेकर्स ने डेढ़ महीना आगे बढ़ा दिया है। शो को जनवरी के पहले हफ्ते में ही खत्म होना था लेकिन अब ये फरवरी में खत्म होगा।
बताया जा रहा है कि बिग बॉस 14 का फिनाले 21 फरवरी को होगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।