दूल्हा दुल्हन के गेटअप में नजर आए पारस और माहिरा, माथा पीटते नजर आई एक्ट्रेस
मुंबई. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन खत्म हो चुका है। इसके बाद 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हुआ। इसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल अपने लिए पार्टनर तलाश रहे हैं। बिग बॉस में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी काफी हिट थी। दोनों के रिश्ते पर लोगों ने सवाल भी खड़े किए। अब ये दोनों शो से बाहर आने के बाद दूल्हा और दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
| Published : Feb 29 2020, 11:53 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
दरअसल, पारस और माहिरा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो काम कर रहे हैं। इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसी म्यूजिक वीडियो से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
27
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है। वहीं, एक फोटो में माहिरा पारस का हाथ थामे हुई हैं और अपना माथा पिटते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में शानदार पोज भी दिए।
37
बता दें, बिग बॉस के घर में पारस और माहिरा के अफेयर की खबरें चर्चा में रही हैं। लेकिन, घर से बाहर आने के बाद दोनों ने केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बीच में बस दोस्ती है।
47
शो में दोनों का सफर शानदार रहा था। वे बिग बॉस में डे वन से ही एक-दूसरे के साथ रहे और अंत तक सपोर्ट किया। पारस और माहिरा को कई बार लड़ते झगड़ते भी देखा गया है, लेकिन वे फिर से एक हो गए हैं।
57
पारस और माहिरा एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना काफी पसंद करते हैं। पारस इन दिनों टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आ रहे हैं। इसमें वो जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।
67
बहरहाल, माहिरा 'नागिन 3' और 'कुंडली भाग्य' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। वहीं पारस 'स्प्लिट्सविला' और 'बढ़ो बहू' जैसे शोज में काम कर चुके हैं।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।