MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं अर्जुन कपूर, एक्टर ने खुद बताई इसकी असली वजह

12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं अर्जुन कपूर, एक्टर ने खुद बताई इसकी असली वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की शादी के कयास अक्सर मीडिया में लगाए जाते हैं। लेकिन अर्जुन की मानें तो वे मलाइका से शादी करने को रेडी नहीं हैं। खुद अर्जुन ने यह खुलासा हाल ही में 'कॉफ़ी विद करन' (Koffee With Karan 7) में किया। दरअसल शो के दौरान करन ने अर्जुन से उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल किया था और पूछा था कि क्या उनका और मलाइका का जल्दी ही शादी का इरादा है? पढ़िए आखिर क्या है वजह कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा से शादी के लिए तैयार नहीं हैं अर्जुन कपूर....

Gagan Gurjar | Published : Aug 11 2022, 10:52 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

अर्जुन ने करन के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "ईमानदारी से कहूं तो नहीं। क्योंकि लॉकडाउन और कोविड के दो साल में बहुत कुछ हुआ है। मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहता था। मैं बहुत रियलस्टिक इंसान हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ भी छुपाने की जरूरत है। मैं यहां बैठकर शर्मा नहीं रहा हूं।"

26
Asianet Image

अर्जुन ने आगे कहा, "मैं वाकई प्रोफेशनल रूप से और स्थिर होना चाहता हूं। आर्थिक रूप की बात नहीं कर रहा हूं, भावनात्मक रूप से। मैं ऐसा काम करना चाहता हूं, जिससे मुझे ख़ुशी मिले। क्योंकि अगर मैं खुश हूं तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं। मैं खुशहाल जिंदगी जी सकता हूं। मुझे लगता है कि मुझे ज्यादातर ख़ुशी अपने काम से मिलती है।"

36
Asianet Image

अर्जुन ने करन से बातचीत में बताया कि मलाइका उनकी ग्रैंडमदर से मिल चुकी हैं। अर्जुन ने इस दौरान मलाइका के साथ अपने रिलेशनशिप के ब्बारे में अपने फैमिली मेंबर्स और प्रियजनों को बताने के लिए पर्याप्त समय लेने की बात कही।

46
Asianet Image

अर्जुन ने यह भी कहा कि वे अपने और मलाइका के एक्स-हसबैंड अरबाज़ खान के परिवार के प्रति संवेदनशील होना चाहते हैं।

56
Asianet Image

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि 2019 में की थी। 37 साल के अर्जुन कपूर उम्र में मलाइका अरोड़ा से 12 साल छोटे हैं। 

66
Asianet Image

अर्जुन से पहले मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी थीं, जिनसे उनका 2017 में तलाक हो चुका है। मलाइका और अरबाज़ का एक बेटा भी है अरहान, जिसकी उम्र करीब 19 साल है। 

और पढ़ें...

बॉलीवुड की 4 एक्ट्रेस, जो आमिर खान के साथ काम करने से कर चुकीं इनकार

'Taarak Mehta...' के मेकर्स ने खोल दिया एक्टर्स के कॉन्ट्रैक्ट का राज, शैलेश लोढ़ा को लेकर दिया बड़ा बयान

LAAL SINGH CHADDHA : अपनी फ़िल्में देखना पसंद नहीं करते आमिर खान, इंटरव्यू में खुद कर दिया खुलासा

बॉलीवुड के इन भाई-बहनों की उम्र का अंतर कर देगा हैरान, कोई 21 साल छोटी तो कोई 16 साल बड़ा

 

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अर्जुन कपूर
मलाइका अरोड़ा
 
Recommended Stories
Top Stories