सामने आई TV के नागिन के बेटे की First Photo, पापा की उंगली पकड़े नजर आया लाडला
मुंबई. टीवी की नागिन के नाम से फेमस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया। अनीता के पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) ने बेटा होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। अब उन्होंने बेटे की पहली फोटो फैन्स के साथ शेयर की है। इस फोटो में बेटा रोहित की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इसमें न तो रोहित का चेहरा दिख रहा है और ना ही बेटे का फेस नजर आ रहा है। लेकिन फैंस को ये फोटो काफी पसंद आ रही है। बता दें कि अनीता शादी के 7 साल बाद मां बनी है। रोहित ने बेटा होने के बाद पत्नी अनीता के साथ वाली कई सारी फोटोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बता दें कि अनीता प्रेग्नेंसी के दौरान भी काफी एक्टिव रही थी। उन्होंने बेबी बंप और रोहित के साथ कई फोटोशूट भी करवाए थे, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
अनीता अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं और फैंस के साथ कनेक्ट रहकर खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रही थीं।
अनीता की लव लाइफ की बात की जाए तो उनकी और रोहित रेड्डी की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। दरसअल, दोनों एक ही जिम में वर्कआउट के लिए जाते थे। अनीता पहली बार उनसे यहीं मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कपल ने साथ में पब पार्टीज में जाना शुरू कर दिया।
कुछ समय के बाद इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और अनीता ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली। रोहित रेड्डी बिजनेसमैन हैं। अनीता और रोहित की जोड़ी टीवी वर्ल्ड में काफी फेमस है। दोनों ने नच बलिए के पिछले सीजन में पार्टिसिपेट किया था।
बता दें कि अनीता 39 साल की हैं। उन्होंने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। अनीता ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसम से', 'ये है मोहब्बतें' जैसी टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं।
आपको बता दें कि एकता कपूर (ekta kapoor) ने अपनी सबसे फेरवेट एक्ट्रेस अनीता के लिए गोद भराई सेरेमनी का आयोजन भी किया था। गोद भराई की रस्म में अनीता 7 महीने के बेबी बंप के साथ पति के साथ पहुंची। इस मौके पर उन्होंने पीले रंग की गाउन पहन रखी थी।
अनीता के पति ने वाइफ की डिलीवरी होने से पहले ही अपने काम से छुट्टी ले ली थी। वे अभी लंबे समय तक पत्नी और बेटे के साथ ही वक्त बिताएंगे।