MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Viral
  • तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, इनमें भारत से भी एक, जानिए पहले नंबर पर कौन सी सिटी

तस्वीरों में देखिए दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, इनमें भारत से भी एक, जानिए पहले नंबर पर कौन सी सिटी

वाशिंगटन। टाइम ने वर्ल्ड टॉप-10 हेरिटेज सिटी या कहें ग्रेटेस्ट प्लेस की लिस्ट जारी कर दी है। इन जगहों को उसने पर्यटन के आधार पर चुना है। 50 शहरों की लिस्ट में भारत के दो राज्यों के नाम शामिल हैं। इनमें केरल और गुजरात के अहमदाबाद को शामिल किया गया है। इसमें पहले नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात के प्राचीन शहर रास अल खैमाह का नाम भी शामिल है। फिलहाल, हम आपको इस लिस्ट के टॉप-10 शहरों के बारे में बता रहे है। आइए तस्वीरों में देखते हैं टॉप-10 ग्रेटेस्ट प्लेस यानी धरती के 10 सर्वश्रेष्ठ स्थान। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 14 2022, 06:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

रास अल खैमाह शहर को प्राचीन काल में जुल्फर के नाम से जाना जाता था। यह संयुक्त अरब अमीरात की सबसे पुरानी बस्तियों में से एक है। आज यह पर्यटकों के सबसे पसंदीदा स्थानों में एक है। 

210
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की लिस्ट में ऊटाह के पार्क सिटी को दूसरी जगह मिली है। यह शहर 2002 के विंटर ओलंपिक खेलों के बाद ज्यादा मशहूर हुआ। यह विश्व स्तरीय पर्वतीय पर्यटन और रिसॉर्ट्स के लिए मशहूर है। 

310
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की सूची में गालापगोस आइलैंड तीसरे स्थान पर है। यहां 19 बड़े द्वीप और कई छोटे द्वीप समूह हैं। यह जगह 45 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। 

410
Asianet Image

इस साल वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस में टाइम की लिस्ट में डोलनी मोरावा को चौथे स्थान पर रखा गया है। यह चेक रिपब्लिक गणराज्य का शहर है, जो पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह माना जाता है। 

510
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की लिस्ट में सियोल को पांचवे स्थान पर रखा गया है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल लगभग पांच दशक पहले सबसे गरीब और भूखमरी वाले शहर के तौर पर चर्चित था। 

610
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की लिस्ट में आस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियरल रीफ को छठें स्थान पर रखा गया है। इसे पानी का बगीचा भी कहते हैं। यह आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित है और दुनियाभर में सबसे बड़ी और अद्भुत मूंगे की चट्टान के लिए मशहूर है।

710
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट सिटी की लिस्ट में कतर की राजधानी दोहा को सातवें नंबर पर रखा गया है। पिछले साल नवंबर महीने में यहां वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था। यह शहर अपनी बेजोड़ खूबसूरती के लिए मशहूर है। रात को यहां का नजारा देखने लायक होता है। 

810
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की सूची में डेट्रायट को आठवें स्थान पर रखा गया है। यह अमरीकी प्रांत मिशिगन का खूबसूरत सा शहर है, जो अमरीका और कनाडा की सीमा पर स्थित है। यह संयुक्त राज्य अमरीका में सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों में से एक है। 

910
Asianet Image

वर्ल्ड ग्रेटेस्ट प्लेस की सूची में 9वें नंबर पर भारत के दक्षिणी राज्य केरल को शामिल किया गया है। समुद्र किनारे बसा केरल दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। 

1010
Asianet Image

टाइम की वर्ल्ड ग्रेटेस्ट सिटी की लिस्ट में द आर्किटिक को दसवें नंबर पर रखा गया है। यहां का नजारा हर समय देखने लायक होता है। सूरज यहां कभी डूबता नहीं, मगर जब कभी-कभी अस्त होता है, तब रौशनी में शहर का नजारा कुछ अलग ही होता है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories