World Happiness Day पर भारत के लिए सबसे बुरी खबर, नाखुश देशों की TOP 5 लिस्ट में बनाई जगह
हटके डेस्क: 20 मार्च को वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के रूप में मनाया जाता है। इस साल World Happiness Index 2021 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट को देखकर भारत की खुशियों पर ग्रहण लग गया है। जहां इस रिपोर्ट में फ़िनलैंड ने लगातार चौथी बार खुशहाल देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है वहीं भारत ने नाखुश देशों की लिस्ट में टॉप 5 में जगह पाई है। खुशहाल देशों की ये लिस्ट भारत के लिए ख़ुशी की जगह चिंता लेकर आई है। आइये आपको बताते हैं सबसे ज्यादा नाखुश देशों की टॉप 5 लिस्ट में भारत के साथ शामिल हैं और कौन से देश...
| Published : Mar 20 2021, 11:58 AM IST / Updated: Mar 20 2021, 12:38 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
World Happiness Index की रिपोर्ट यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क की तरफ से जारी की जाती है। 2021 में भी फ़िनलैंड ने सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है। यानी दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल देश फ़िनलैंड है। इसके बाद पांचवे नंबर तक आने वाले देश हैं- डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, आइसलैंड और हॉलैंड।
इस लिस्ट में कुल 149 देश शामिल हैं। इसमें भारत को 139वां स्थान मिला है। पिछले साल भारत 156 देशों की लिस्ट में 144 वें नंबर पर था। इस साल कोरोना के बीच भारत की स्थिति चिंताजनक हो गई है। हैप्पी देशों के अलावा अनहैप्पी देशों की भी लिस्ट जारी की गई।
जिम्बाम्बे
नाखुश देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है जिम्बाम्बे का। इसे वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे कम अंक दिए गए हैं। 2020 में भी ये देश लिस्ट में सबसे नीचे था। इस देश में काफी लंबे समय से तानाशाही चल रही है। साथ ही यहां काफी ज्यादा पॉलिटिकल अस्थिरता है। इसके अलावा इस देश में गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी भी बड़ी समस्या है।
तंजानिया
अनहैप्पी देशों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है तंजानिया। यहां अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। यहां लोगों की औसत इनकम मात्र 70 रुपये है। इसके अलावा देश में यौन शोषण और एड्स का प्रकोप है। बीमारी और गरीबी के बीच देश के हालात लगातार बदतर हो रहे हैं।
जॉर्डन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जॉर्डन। सीरिया के डेजर्टेड एरिया में बसे इस देश का ज्यादातर हिस्सा रेगिस्तान है। इसके अलावा यहां काफी ज्यादा राजनितिक अस्थिरता है। 2018 से महंगाई ने यहाँ के लोगों की कमर तोड़ी हुई है। कोरोना में लगे लॉकडाउन की वजह से लोगों की जिंदगी और मुश्किल हो गई है।
भारत
अनहैप्पी देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर भारत को जगह दी गई है। इसके पीछे वजह दी गई लॉकडाउन की स्थिति। भारत की इकोनॉमी भले ही बेहतर हुई है लेकिन लोगों के बीच ख़ुशी की कमी है। इस वजह से लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत को जगह दी गई है।
कम्बोडिया
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर कम्बोडिया को जगह दी गई है। ये देश हर साल खुशहाल देशों की लिस्ट में पीछे ही आता जा रहा है। जहां 2019 में 76 वे नंबर पर था वहीँ इस साल ये नाखुश देशों की लिस्ट के टॉप 5 में आ गया है।