MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Viral
  • गजबः 27 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, 16 बार दे चुकी है जुड़वा को जन्म, 2 पत्नियों से अब तक हो चुके हैं 87 बच्चे

गजबः 27 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, 16 बार दे चुकी है जुड़वा को जन्म, 2 पत्नियों से अब तक हो चुके हैं 87 बच्चे

ट्रेंडिंग डेस्क. मोरक्को में एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। कहा जा रहा है कि यह दुनिया का इकलौता मामला है जब किसी महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। इससे पहले ऐसा नहीं हुआ है। भले ही ये दुनिया का पहला मामला हो लेकिन इससे पहले एक महिला अपने विश्व रिकॉर्ड के कारण सुर्खियों में रही है। रूस की एक महिला के नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड्स है। 17वीं शताब्दी में पैदा हुईं मिसेज वासिलयेव अपनी पूरी लाइफ में 27 बार प्रेग्नेंट हुई थीं और उन्होंने 69 बच्चों को जन्म दिया था। आइए जानते है किस महिला के बारे में।

2 Min read
Pawan Tiwari
Published : Jun 09 2021, 01:35 PM IST | Updated : Jun 09 2021, 02:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16

17वीं शताब्दी में हुआ था जन्म
महिला का जन्म 1707 में हुआ। महिला रूस के शुया शहर में रहती थी। उसकी शादी एक रूसी किसान फ्योडोर वासिलयेव से हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार एक साथ तीन बच्चे और 4 बार एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था।
 

26

1782 में पता चला था रिकॉर्ड
महिला के रिकॉर्ड के बारे में सबसे पहले 1782 पता चला। जिसे में निकोलस्क के मठ ने रिपोर्ट किया था। इसके एक साल बाद साल 1783 में जेंटलमैन मैगजीन में इसे पब्लिश किया था। इस महिला की प्रजनन क्षमता को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। सवाल उटाने वालों ने कहा था कि 17वीं शताब्दी में मॉर्डन साइंस की कमी के बाद भी इतनी बार प्रेग्नेंट होने और सफल डिलीवरी कैसी संभव थी।
 

36

द गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया बचाव
द गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने महिला के इस रिकॉर्ड का बचाव किया था और कहा है कि हो सकता है कि महिला ने एक ही चक्र में हाइपर ओव्यूलेट किया हो या ये भी हो सकता है कि इस महिला में कई एग्स छोड़ने की प्रवृत्ति थी।

46

27 बार प्रेग्नेंट होना बड़ी बात नहीं
द गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा  ये भी दावा किया गया कि किसी महिला के फर्टाइल पीरियड में 27 बार प्रेग्नेंट होना असंभव नहीं है।  

56

पति ने की थी दूसरी शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के पति फियोडोर ने दूसरी शादी भी की थी। फियोडोर की दूसरी पत्नी 8 बार प्रेग्नेंट हुई और 18 बच्चों को जन्म दिया था। 6 बार जुड़वां बच्चे और दो बार तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। 

66

कुल 87 बच्चों के पिता
फियोडोर की पहली पत्नी से 69, वहीं दूसरी पत्नी से 18 बच्चे थे। 87 बच्चों के पिता थे फियोडोर। हालांकि दो बच्चों की मौत जन्म के तुंरत बाद हो गई थी। बचे 85 बच्चों ने अपना पूरा जीवन बिताया था। महिला के नाम को लेकर रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए गए थे। 73 साल में फियोडोर की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved