नकली दांत लगवाने वाले हो जाएं सावधान, अगर की ये छोटी सी गलती तो हो सकती है मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलसरवक्कम की 43 साल की एस राजलक्ष्मी ने 4 जुलाई को पानी पीते समय अपने तीन आर्टिफिशियल दांतों में से एक को निगल लिया था। राजलक्ष्मी को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था।
| Published : Jul 15 2021, 11:40 AM IST / Updated: Jul 15 2021, 12:42 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वलसरवक्कम की 43 साल की एस राजलक्ष्मी ने 4 जुलाई को पानी पीते समय अपने तीन आर्टिफिशियल दांतों में से एक को निगल लिया था। राजलक्ष्मी को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था।
डॉक्टरों ने जांच की और कहा कि पेट में कुछ भी हानिकारक नहीं है। इसी के चलते उसे हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद वह घर आई लेकिन कुछ ही देर में बेहोश हो गई। हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि धारा 174 (अप्राकृतिक मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि राजलक्ष्मी के आर्टिफिशियल दांत ढीले हो गए होंगे क्योंकि इसे सात साल पहले लगवाया गया था।
राजलक्ष्मी के परिवार में उनके 48 साल के पति सुरेश और उनके दो बेटे हैं।