MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • क्या है GI टैग, बनारसी साड़ी, बीकानेरी भुजिया और ओडिशा के रसगुल्ले के बाद भारत सरकार ने इस चीज को दिया ये तमगा

क्या है GI टैग, बनारसी साड़ी, बीकानेरी भुजिया और ओडिशा के रसगुल्ले के बाद भारत सरकार ने इस चीज को दिया ये तमगा

नई दिल्ली। जीआई टैग, जिसका पूरा नाम जियोगॉफ्रिकल इंडिकेशन टैग है, यह ऐसा लेबल होता है, जिससे किसी उत्पाद की खास भौगोलिक पहचान बनती या साबित होती है। भारत ने सरकार ने हाल ही में बिहार के मिथिलांचल में होने वाले मखाना को जीआई टैग दिया है। माना जा रहा है कि ऐसा करने से मखाना उत्पादकों के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और नई पहचान के साथ दाम अच्छा मिलने लगेगा। अब बात करते हैं मखाना और मखाना उत्पादकों की। मखाना भारत में मिथिला से ही देश और दुनियाभर में जाता है। यह प्राकृतिक रूप से खास प्रक्रिया के तहत उगाया और तैयार किया जाता है। आइए तस्वीरों के जरिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Ashutosh Pathak | Updated : Aug 23 2022, 09:53 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

इससे पहले सरकार बीकानेरी भुजिया, ओडिशा के रसगुल्ले और बनारसी साड़ी को जीआई टैग यानी जियोग्रॉफिकल इंडिकेशन वाला टैग लेबल दे चुकी है।  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से दी थी। 

210
Asianet Image

अब बात करते हैं मखाना और मखाना उत्पादकों की। दरअसल, मखाना भारत में मिथिला से ही देश और दुनियाभर में जाता है। यह प्राकृतिक रूप से खास प्रक्रिया के तहत उगाया और तैयार किया जाता है। 

310
Asianet Image

हालांकि, कुछ और जगहों, जैसे बंगाल, झारखंड और और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह मखाना की खेती होने लगी है, मगर दावा किया जाता है कि इनका स्वाद मिथिला के मखाने से बिल्कुल अलग है। 

410
Asianet Image

मखाना पानी में उगाया जाता है और इसमें करीब साढ़े ग्राम प्रोटीन तथा साढ़े 14 ग्राम फाइबर होता है। शरीर में यह कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है। शरीर के लिए पौष्टिक मखाने की अब खेती करना भी किसानों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। 

510
Asianet Image

जीआई टैग के जरिए किसी भी प्रॉडक्ट के पंजीकरण और उसे संरक्षित करने को लेकर 1999 में एक एक्ट पारित हुआ था। इसके बाद ही उत्पादों पर जीआई टैग लेबल देने की शुरुआत हुई थी। 

610
Asianet Image

इससे अब इस उत्पाद की पहचान बरकार हो जाती है और इसकी मूल जगह और अवैध व्यापार नहीं किया जा सकेगा। यह टैग उन उत्पादों को दिया जाता है, जो किसी खास भौगोलिक क्षेत्र में बनाई या फिर उगाई जाती है। 

710
Asianet Image

इस टैग को हासिल करने के लिए उत्पादकों को खुद पहल करनी होती है। उत्पादकों के एसोसिएशन सरकार के पास आवेदन करते हैं। उसकी खासियत बतानी होती है। सरकार की ओर से चयनित संस्था इनका परीक्षण करती है और सभी पैमानों पर खरा उतरने के बाद ये लेबल दे दिया जाता है। 

810
Asianet Image

यह लेबल डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से दिया जाता है। यह कार्यालय वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। जीआई टैग उन उत्पादों को दिया जाता है, जो मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़े होते हैं। 

910
Asianet Image

इसमें बासमती चावल को जीआई टैग दिया गया है। यह पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इलाका शामिल है। 

 

1010
Asianet Image

इसके अलावा, भारत सरकार की ओर से बनारसी साड़ी, ओडिशा के रसगुल्ले और बीकानेर की आलू भुजिया नमकीन को जीआई टैग दिया गया है। 

Ashutosh Pathak
About the Author
Ashutosh Pathak
पीयूष गोयल
 
Recommended Stories
Top Stories