Porn Content बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया Couple,ऐसे खुली Pornography के खेल की पोल
थाईलैंड. पॉर्न कंटेंट (porn content ) बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन की वजह से राज कुंद्रा को हिरासत में लिया गया था। उनपर केस चल रहा है। फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। अब पॉर्नोग्राफी से जुड़ा एक केस थाईलैंड (Thailand) में भी सामने आया है। यहां पर पॉर्न फिल्मों से पैसा कमाने वाले कपल को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 3 साल की सजा भी हो सकती है। हालांकि थाईलैंड में पॉर्नोग्राफी (porn content ) पर बैन नहीं है, फिर भी यहां पर पॉर्न को लेकर कुछ सख्त कानून हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। पुलिस ने जिस कपल को गिरफ्तार किया, वे पॉर्न फिल्म बनाने से लेकर उसके डिस्ट्रीब्यूशन (pornography) से भारी पैसा कमा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। होटल से रंगे हाथों पकड़ा गया कपल...
| Published : Sep 22 2021, 11:01 AM IST / Updated: Sep 22 2021, 01:20 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पॉर्नोग्राफी। एक ऐसा कंटेंट (porn content ) जिसे लेकर दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग कानून हैं। भारत में भी इसे लेकर कानून है। भारत में पॉर्न देखने पर कोई रोक नहीं है। तब आप सोच रहे होंगे की फिर राज कुंद्रा ने क्या किया था? दरअसल, पॉर्न देखना गलत नहीं है, लेकिन पॉर्न फिल्मों को बनाना और उसका डिस्ट्रीब्यूशन भारत में बैन है। इसी वजह से राज क्रुद्रा पर केस चल रहा है। मन में सवाल होगा कि थाईलैंड में क्या कानून है?
थाईलैंड में पॉर्न से जुड़े कानून के बारे में बताते हैं कि कपल की गिरफ्तारी कैसे हुई। दरअसल, थाईलैंड का ये कपल कई दिनों से स्थानीय पुलिस की रडार पर था। बस रंगे हाथों पकड़ने का मौका नहीं मिल रहा था।
पुलिस को शक था कि ये कपल पैसा कमाने के लिए अश्लील सामग्री बनाता है। बनाने के अलावा अपने रैकेट के जरिए उन्हें बाजार में बेचता है। यहां तक की स्थानीय मार्केट के अलावा ऑनलाइन भी उपलब्ध कराता है। पॉर्न वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बैंकॉक के साउथ में समुत प्रकान प्रांत के एक होटल में 20 सितंबर की रात एक 19 साल की महिला और उसके 20 साल के ब्वॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने पहले भी महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब उनके पास कोई सबूत नहीं था।
कपल पर पॉर्न कंटेंट बनाने और उससे भारी पैसा कमाने का आरोप है। कपल की गिरफ्तारी तब हुई है जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि जो लोग मेंबरशिप फीस लेकर पॉर्न फिल्म देखने की सुविधा देते हैं उनके खिलाफ केस किया जा सकता है। इस चेतावनी के बाद भी कपल ने अपना धंधा बंद नहीं किया।
दोषी पाए जाने पर इस कपल को तीन साल तक की जेल हो सकती है। पुलिस ने कहा कि कपल में ऑनलाइन पॉर्न कंटेट डिस्ट्रीब्यूशन के तहत केस चलाया जाएगा।
थाई कानून पोर्नोग्राफी (pornography) देखने पर रोक नहीं लगाता है, लेकिन ऐसा कंटेंट बनाने और उससे पैसे कमाने सहित डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इस कपल ने अपनी आय को दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी की है, जिसके बाद से ही ये पुलिस की रडार पर आ गए थे।
ये भी पढ़ें..
Sex Toy देख भड़की मां, दोस्त को फोन कर पूछा- तुमने तो नहीं भेजा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
कपल्स को होटल में कमरा चाहिए तो पूरी करनी होगी अजीब शर्त...ऐसे हैं दुनिया के Weird laws
मौत के 2 साल बाद वापस आ गई दो जुड़वा बहनें! कपल ने बताई जन्म-मौत की पूरी मिस्ट्री