- Home
- Viral
- समुद्र के ऊपर दिखी अजीब सी चीज, फोटो खींच देखा तो कांपने लगे पैर, इससे हो चुकी है सैकड़ों लोगों की मौत
समुद्र के ऊपर दिखी अजीब सी चीज, फोटो खींच देखा तो कांपने लगे पैर, इससे हो चुकी है सैकड़ों लोगों की मौत
चेन्नई. कभी-कभी कुछ प्राकृतिक घटनाएं ऐसी होती हैं जो कैमरे में कैद हो जाए तो लोग उसे देखकर चौंक जाते हैं। ऐसी ही एक घटना तमिलनाडु (Tamil Nadu) में घटी। यहां मछुआरों ने बड़ी ही दुर्लभ घटना घटते हुए देखा। मछुआरों ने रामेश्वरम (Rameswaram) में मन्नार की खाड़ी में मंडपम (Mandapam at Gulf of Mannar) के पास समुद्र के ऊपर बवंडर आते देखा। इस दौरान मछुआरों में से एक ने समुद्र के ऊपर दिखे बवंडर की तस्वीर खींच ली। इसके बाद जब तस्वीर को जूम करके देखा तो उसकी हालत खराब हो गई। ये वैसा ही बवंडर था, जिसकी वजह से कई देशों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। यहां अच्छा ये रहा कि बवंडर की तीव्रता काम थी, नहीं तो यहां भी भारी तबाही मच सकती थी। दुनिया में कहां आया है अबतक का सबसे भयंकर बवंडर...?
| Published : Sep 22 2021, 09:39 AM IST / Updated: Sep 22 2021, 10:02 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रामनाथपुरम फिशरीज डिपार्टमेंट (Ramanathapuram Fisheries Department) के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को बवंडर जलप्रपात (tornado waterspouts) कहा जाता है, जो पानी के ऊपर हवा के साथ पैदा होता है और घूमता है।
बवंडर क्यों आता है?
सामान्य तौर पर ऐसा बवंडर तब पैदा होता है जब हवा का एक भंवर आसपास से ठंडी और नम हवा को खींचना शुरू कर देता है। वहीं उस एरिया में गर्म हवा की एक लेयर मौजूद रहती है।
बवंडर और जलप्रपात के बीच ये फर्क होता है कि बवंडर जमीन पर होता है जबकि जलप्रपात पानी के ऊपर। बवंडर और जलप्रपात (tornado waterspouts) दोनों में हवा तेजी से घूमती है। दोनों को ही बवंडर भी कहा जाता है। हालांकि, जलप्रपात कमजोर होता है।
बांग्लादेश में बवंडर से हुई थी 1300 लोगों की मौत
दुनिया में सबसे भयंकर बवंडर (World's Most Dangerous Tornado Waterspouts) 26 अप्रैल 1989 को बांग्लादेश में दौलतपुर-सतुरिया में आया था, जिसमें लगभग 1300 लोग मारे गए थे। बांग्लादेश के इतिहास में कम से कम 19 बवंडर आए, जिन्होंने हर बार कम से कम 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली।
अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक बवंडर
18 मार्च 1925 के मिसौरी में 11, इलिनोइस में 613 और इंडियाना 71 लोगों की मौत हो गई। इन बवंडर से मिसिसिपी नदी घाटी में कुल मिलाकर 747 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये भी पढ़ें..
Sex Toy देख भड़की मां, दोस्त को फोन कर पूछा- तुमने तो नहीं भेजा, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
कपल्स को होटल में कमरा चाहिए तो पूरी करनी होगी अजीब शर्त...ऐसे हैं दुनिया के Weird laws
मौत के 2 साल बाद वापस आ गई दो जुड़वा बहनें! कपल ने बताई जन्म-मौत की पूरी मिस्ट्री