- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए मोदी के स्वागत के लिए सड़क पर आ गए लोग.. नहीं देखा होगा किसी नेता के लिए जनता का ऐसा जुनून
10 फोटो में देखिए मोदी के स्वागत के लिए सड़क पर आ गए लोग.. नहीं देखा होगा किसी नेता के लिए जनता का ऐसा जुनून
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के शहर सूरत में थे। उनके स्वागत के लिए जनता मानों लंबे समय से इंतजार कर रही थी। जिसे जहां जगह मिली, वहां से अपने प्रिय नेता की झलक लेता दिख रहा था। किसी ने अपने सीने पर उनकी तस्वीर वाला टैटू बनवा रखा था, तो कोई पूरे शरीर को भगवा रंग में रंगवाए हुए था। मोदी ने भी सूरत के लोगों को निराश नहीं किया और खुलकर दर्शन दिए। साथ ही, करीब 34 सौ करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का गिफ्ट भी दिया। आइए तस्वीरों में देखते हैं सूरत की जनता द्वारा अपने प्रिय नेता का किया गया भव्य स्वागत।
- FB
- TW
- Linkdin
)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को गुजरात के शहर सूरत में रोडशो कार्यक्रम था। इस दौरान उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने रोडशो के दौरान सूरत के लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूरत के लोग परिश्रमी होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में करीब 34 सौ करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है।
उन्होंने कहा कि ये शहर श्रम का सम्मान करने वाला है। हिंदुस्तान का कोई राज्य ऐसा नहीं है, जिसके लोग सूरत की धरती पर नहीं रहते हों।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूरत शहर लोगों की एकजुटता और जनभागीदारी दोनों का बहुत अच्छा उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि इस सदी के शुरुआती दशकों में जब दुनियाभर में 3-पी यानी पब्लिक, प्राइवेट और पार्टनरशिप की चर्चा होती थी।
मोदी ने कहा कि मैं जानता था कि सूरत 4-पी का जबरदस्त उदाहरण है। इसमें पीपुल, पब्लिक, प्राइवेट और पार्टनरशिप शामिल है।
सूरत के लोग वो दौर नहीं भूल सकते, जब महामारियों को लेकर और आपदाएं आती रही थीं। तब भ्रम भी फैलाया जाता था।
इस दौरान पूरे सूरत शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। जनता भी प्रधानमंत्री के दौरे से खुश दिखी।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों से मैंने एक बात कही थी कि अगर सूरत शहर की ब्रांडिंग को गई तो हर सेक्टर, हर कंपनी की ब्रांडिंग अपने आप हो जाएगी।