- Home
- Viral
- ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह
ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह
हैती. दुनिया में ऐसी कई प्रथाएं हैं, जो हैरान करती हैं। Asianet News Hindi ऐसी प्रथाओं के बारे में बताने के लिए एक सीरीज चला रहा है, जिसका नाम है 'ये प्रथा अजीब है'। इस सीरीज में आज बात करेंगे हैती की। यहां एक ऐसा वॉटरफॉल (magic waterfall) है जहां लोग नग्न होकर डांस करते हैं। नहाते हैं। खुशी मनाते हैं। इस वॉटरफॉल (Haiti voodoo faith) में कई मरे हुए जानवरों का खून भी बहता रहता है। हर साल जुलाई में यहां सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं और बैंड बाजे के साथ यहां पर जश्न मनाते हैं। आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर खून से भरे इस वॉटरफॉल में नहाने से क्या होता है। आखिर इसे (voodoo priest) लेकर क्या मान्यता है। खून वाले वॉटरफॉल में नहाने से क्या फायदा होता है...?
- FB
- TW
- Linkdin
)
इसे जादुई वॉटरफॉल भी कहते हैं। यहां पहुंचने वाले लोग गाना गाते और नाचते हैं। यहां एक स्थानीय देवी हैं, जिनसे लोग एक बेहतर जीवन की भीख मांगते हैं। हर साल जुलाई में यहां लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है।
कहते हैं यहां प्यार की देवी एर्जुली को खुश करने के लिए ऐसा किया जाता है। जादुई झरने में एर्जुली की आत्मा रहती है। यहां के एक पुजारी ने कहा कि बुराई को दूर करने के लिए लोग नाचते और गाते हैं।
पुजारी का कहना है कि लोग वास्तव में एर्ज़ुली के साथ बात करते हैं। क्योंकि यहां के लोगों के लिए प्रार्थन सिर्फ घुटने टेकने और अपनी आंखें बंद करना ही नहीं है। यह उस आत्मा के साथ बात करने के बारे में है, जिससे यहां के लोग दोस्ती कर लेते हैं।
हैती को ये मान्यता कैथोलिक और अफ्रीकी संतों और आत्माओं की विरासत को मिलाता है। एर्जुली या एजिली डांटो, को अवर लेडी ऑफ माउंट कार्मेल या वर्जिन मैरी जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
यहां कुछ ऐसे लोग आते हैं तो तीन दिनों की यात्रा कर यहां पहुंचते हैं और खुद को आत्मा के सामने शुद्ध करने के लिए पानी के झरने के नीचे खुद को पत्तियों से रगड़ते हैं। कैथोलिक भी यहां अनुष्ठानों में शामिल होते हैं।
नग्न स्नान करने के पीछे पुजारी ने तर्क दिया कि यहां लोग अपने कपड़े उतार देते हैं ताकि आपके साथ किसी भी बुरी भावना को दूर किया जा सके, ताकि आपका पुनर्जन्म हो सके।
पुजारी ने ये भी बताया कि इन्हें कोई तंग नहीं करता है। किसी को उन्हें परेशान करने का अधिकार नहीं है। यहां आने वाले सभी एर्जुली के बच्चे है।
नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
'ये प्रथा अजीब है' सीरीज की अन्य कहानियां...
ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां