- Home
- Viral
- Diwali 2022: 10 फोटो में देखिए अमरीका वाली दीवाली.. भारत में बैन मगर वहां दिल खोलकर छोड़ते हैं पटाखे
Diwali 2022: 10 फोटो में देखिए अमरीका वाली दीवाली.. भारत में बैन मगर वहां दिल खोलकर छोड़ते हैं पटाखे
वाशिंगटन। हिंदू धर्म में रोशनी का त्योहार दीपावली प्रमुख त्योहारों में एक है। इस दिन दीपों की जगमगाहट और बिजली से जलने वाली झालर-लड़ियां देखते ही बनती हैं। इनकी चमक से पूरा शहर-गांव जगमगा जाता है। हालांकि, दीपावली पर लोग पटाखे भी छोड़ते हैं, मगर बीते कुछ साल से भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कई राज्यों पटाखों पर बैन लगा दिया गया है। दिल्ली में यह बैन अगले साल 1 जनवरी तक के लिए है। वहीं, अमरीका में दीपावली को हंसी-खुशी के साथ पूरी परंपरा निभाते हुए मनाया जाता है। वहां पटाखों पर भी बैन नहीं है बल्कि, मॉल समेत कई जगह स्टॉल लगाकर इसकी बिक्री होती है। आइए तस्वीरों में देखते हैं पिछले साल अमरीका में मनाई गई दीपावली की एक झलक।
- FB
- TW
- Linkdin
)
यह तस्वीर एक अमरीकी शहर की पिछले साल की है, जिसमें देखा जा सकता है कि खुले जगह पर पटाखों के लिए स्टॉल लगाया गया है।
अमरीका में लोग दीपावली का पर्व दिल खोलकर मनाते हैं। यहां टाइम्स स्क्वायर इस दिन रोशनी में डूबा रहता है। इस बार भी वहां जश्न शुरू हो गया है।
हिंदुओं के साथ-साथ खुद अमरीकी सरकार यानी जो बिडेन प्रशासन भी दीपावली के जश्न में शामिल होती है। पूरे अमरीका में इसकी रौनक देखी जा सकती है।
यहां दीपावली का पर्व एक हफ्ते तक मनाया जाता है। शुक्रवार से यह शुरू हो गया है और विभिन्न चरणों में लोग अगले शुक्रवार तक जश्न में शामिल होते रहेंगे।
खासकर रात के समय लोग बाहर निकलते हैं। मिलकर पटाखे चलाते हैं। एकदूसरे के घर जाते हैं, मिठाइयां और पकवान खाते-खिलाते हैं।
अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने खुद 26 अक्टूबर को भी राजनयिक समुदाय के साथ दीपावली समारोह मनाने का ऐलान किया है।
अमरीका में शहर के अलावा राजमार्गों पर भी होर्डिंग्स लगाई जाती है। मॉल्स में पटाखे और दीयों सहित सजावटी चीजों के स्टॉल्स लगते हैं।
यह तस्वीर अमरीका के एक मॉल के भीतर रखे गए पटाखों की है, जहां साफ-साफ लिखा है, फेस्टिवल ऑफ लाइट्स, फायर क्रैकर्स।
मॉल में दूसरे सामानों के बीच ही पटाखाें के स्टॉल भी लगते हैं। बच्चे हो या बड़े हर वर्ग और समुदाय के लोग पटाखे चलाने का आनंद लेते हैं।
खुद अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी जिल बिडेन अपने घर में रंगोली तैयार कर दीये जलाती हैं। कमला हैरिस, डोनॉल्ड ट्रंप सभी अपने-अपने यहां इस दिन दीये जरूर जलाते हैं।