- Home
- Viral
- Army Chopper Crash: डबल इंजन-PM Modi भी इसी में करते हैं सफर, जानें कितना एडवांस है mi 17 Helicopter
Army Chopper Crash: डबल इंजन-PM Modi भी इसी में करते हैं सफर, जानें कितना एडवांस है mi 17 Helicopter
नई दिल्ली. तमिलानुड (Tamil Nadu) में कन्नूर के जंगलों में सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश (MI-17 helicopter crashed) हो गया। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (Chief of Defense Staff General Bipin Rawat) , उनकी पत्नी मधुलिका सहित सेना के 14 अफसर सवार थे। MI-17 सुरक्षित हेलिकॉप्टरों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि इसे VVIP मूवमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। MI-17 हेलिकॉप्टर की खासियत है कि इसकी अधिकतम रफ्तार 250 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। एक बार में ये 580 किमी की दूरी तय कर सकता है। तस्वीरों में देखें कितना खतरनाक था हादसा...
.
- FB
- TW
- Linkdin
)
Bipin Rawat Helicopter Crash: ये हेलिकॉप्टर इतना ज्यादा एडवांस है कि VVIP मूवमेंट में इसका इस्तेमाल होता है। इसमें डबल इंजन लगा होता है कि अगर एक इंजन खराब हो जाए तो दूसरे से लैंडिंग कराई जा सके। mi 17 Helicopter को रूसी हेलिकॉप्टरों की सहायक कंपनी कजान हेलिकॉप्टर बनाता है। ये ज्यादा ऊंचाई और एक्स्ट्रीम वेदर में काम कर सकता है। ये 36 हजार किलो तक का भार उठा सकता है। VVIP के लिए मॉडिफाई किए गए हेलिकॉप्टर में टायलेट भी होता है। mi 17 Helicopter इतना भरोसेमंद है कि इसमें पीएम मोदी भी सफर करते हैं।
रात में आसानी से भर सकता है उड़ान
MI-17 हेलिकॉप्टर में दो इंजन होते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसी तकनीक होती है कि ये रात में भी आसानी से अपना कमाल दिखा सकता है। ये वही विमान है जिसका इस्तेमाल 26/11 हमले के दौरान कमांडो ऑपरेशन के रूप में किया गया था। ये वही हेलिकॉप्टर है, जिससे पाकिस्तानी के आंतकी लांच पैड को तबाह किया गया था।
Mi-17V-5 दुनिया के सबसे एडवास ट्रांसपोर्ट हेलीकाप्टरों में से एक है। इसे ट्रूप और आर्म्स ट्रांसपोर्ट, फायर सपोर्ट, पेट्रोल और सर्च-एंड-रेस्क्यू (SAR) मिशनों में भी तैनात किया जाता है। इसमें Shturm-V मिसाइल, S-8 रॉकेट, एक 23mm मशीन गन, PKT मशीन गन और AKM सब-मशीन गन होती है।
जांच का आदेश दिया गया
भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर घटना की पुष्टि की और कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। IAF ने ट्वीट किया, एक IAF Mi-17V5 हेलिकॉप्टर CDS जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।
इस बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने स्थानीय प्रशासन को घटना में घायल हुए लोगों को हर मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। घायलों का इलाज कुन्नूर के सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। कोयंबटूर से भी डॉक्टरों को भेजा जा रहा है।
भारतीय वायुसेना ने कहा, IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर में चालक दल सहित 14 लोग सवार थे। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, एल/नायक विवेक कुमार, एल/नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल शामिल थे।
ये भी पढ़ें.
मॉल के बीचो बीच खड़ी थी लड़की,ध्यान से देखने पर पता चला कि शरीर पर नहीं थे कपड़े-कराया था बॉडी पेंट