- Home
- Viral
- तिरंगा यात्रा की 10 फोटो: स्मृति ईरानी ने चलाई स्कूटी, मनोज तिवारी ने किया कांड, बोले- माफ करें चालान भरूंगा
तिरंगा यात्रा की 10 फोटो: स्मृति ईरानी ने चलाई स्कूटी, मनोज तिवारी ने किया कांड, बोले- माफ करें चालान भरूंगा
नई दिल्ली। भाजपा के संसद सदस्यों ने बुधवार, 3 अगस्त को बाइक और स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह इस यात्रा को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा में दिल्ली की सड़कों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत कई सांसदों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, भाजपा ने विपक्ष पर इसमें भी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल का कोई भी सांसद या विधायक तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुआ। आइए तस्वीरों के जरिए एक नजर में तिरंगा यात्रा पर डालते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
भाजपा ने बुधवार को तिरंगा यात्रा रैली आयोजित की थी, जिसमें तमाम सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी हेल्मेट लगाकर स्कूटी चलाती नजर आईं। उनके पीछे एक महिला कार्यकर्ता ने तिरंगा पकड़ रखा था।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली, मगर इस दौरान उन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था। बाद में गलती मानी और माफी मांगते हुए कहा, चालान भर दूंगा।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान वे हेल्मेट पहनकर बुलेट चलाते दिखे।
मिनिस्टर ऑफ स्टेट निरंजन ज्योति ने भी दूसरे भाजपा सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ तिंरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया।
रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर तथा सतीश कुमार ने तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया।
भाजपा सांसद रामा देवी ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस रैली को सुबह लाल किला पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाई थी।
भाजपा सांसद व मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया। कुछ देर वे अनुराग ठाकुर की बाइक पर बैठे। इसके बाद खुद भी बुलेट राइडिंग का मजा लिया।
तिरंगा यात्रा में दिल्ली पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल हुए। यह यात्रा विजय चौक पर जाकर समाप्त हुई।
केंद्र सरकार देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर कई आयोजन कर रही है। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान ऐसे प्रमुख आयोजन हैं।