MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Viral
  • इस फसल की खेती से कमा सकते हैं 10 लाख तक की कमाई, 350 क्विंटल तक होता है उत्पादन

इस फसल की खेती से कमा सकते हैं 10 लाख तक की कमाई, 350 क्विंटल तक होता है उत्पादन

ट्रेंडिंग डेस्क. अगर खेती (agriculture) आपका शौक है तो आपका ये शौक आपकी कमाई का एक बड़ा जरिया बन सकता है। क्योंकि अब किसानों का फोकस उन फसलों के उत्पादन में ज्यादा है जिनसे उन्हें अच्छी कमाई हो सके। हम आपको एक ऐसी ही फसल बता रहे हैं जिससे आप कम लागत में अच्छा उत्पादन ले सकते हैं। इस फसल का नाम है पपीता (Papaya)।  पपीते की फसल का उपयोग पकने से पहले भी कर सकते हैं और पकने के बाद भी। पपीता मार्च और अप्रैल के महीने में ही लगाया जाता है।  ग्रामीण इलाके में अब किसान (Farmer) पपीते की खेती को अधिक महत्व देने लगे हैं। आइए जानते हैं पपीते की खेती (papaya cultivation) से आप कैसे ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।  

Asianet News Hindi | Published : Mar 20 2022, 11:50 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

  साल भर होती है खेती
पपीते के खेती कि सबसे अच्छी बात होती है कि इसकी खेती साल भर की जाती है। बाजार में इसकी कई तरह की किस्में आती हैं जो 12 महीने उत्पादन देती हैं। पपीते के बीच मुख्य रूप से सितंबर और मार्च अप्रैल में बाए जाते हैं यहीं कारण है कि इस फसल की खेती आप सालभर कर सकते हैं। 

27
Asianet Image

कैसे लगाएं पपीते के पौधे
पपीते के पेड़ छोटी-छोटी क्यारी बनाकर लगाए जाते हैं। बीज बोने के करीब 10 से 12 दिन बाद ये जम जाते हैं। जब बेड़ बड़ा हो जाए तो आप इसकी दूसे जगह पर रोपाई कर सकते हैं। पपीते के पेड़ को पानी और धूप की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए ऐसी ऐसी जमीन में लगाएं जहां उसे आसानी से पानी और धूप दोनों मिल जाएं। इसके लिए अधिकतम 38 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होना चाहिए। लू और पाले से इस फसल को नुकसान होता है।

37
Asianet Image

देश के कई राज्यों में होती है खेती
देश के कई राज्यों में पपीते की खेती होती है। बिहार, असम, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में इसकी खेती की जाती है। 

47
Asianet Image

जल्दी फल देता है पपीता
पपीता के पेड़ जल्दी फल देना शुरू कर देते हैं। इसलिए इसे अधिक उपजाऊ भूमि की जरुरत है। देसी खाद इसे लिए सबसे उपयुक्त होती है। खाद की यह मात्र इसे ज्यादा नहीं देनी पड़ती है। केवल 2 से तीन पर इसके पेड़ में खाद डाली जाती है। गोबर की खाद इसके लिए सबसे उपयोगी मानी जाती है। 

57
Asianet Image

कब तोड़नी चाहिए फसल
पपीते की फसल की तुड़ाई का एक समय होता है। अगर आप कच्चा पपीता तोड़ना चाहते हैंतो हरा होने के बाद फल का आकार बढ़ने के बाद आप इसे तोड़ सकते हैं। अगर आप पकने का इंतजार कर रहे हैं तो हरे पपीते में जबब  पीलापन शुरू हो जाए तब डंठल सहित इसकी तुड़ाई कर लेनी चाहिए।  

67
Asianet Image

कितना होता है उत्पादन
पपीते के एक पेड़ में कम से कम 50 किलो का उत्पादन होता है। एक पपीते का आकार कम से कम 2 किलो के करीब होता है।  ऐसा माना जाता है कि पपीते की प्रति हेक्टेयर राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादकता 317 क्विंटल है। एक एकड़ जमीन में करीब दो हजार पौधे लगाए जा सकते हैं।  

77
Asianet Image

कितनी होती है कमाई
पपीते की खेती के बारे में कहा जाता है कि अगर मार्केट में इसकी कीमत अच्छी रही तो किसान को एक एकड़ जमीन में कम से कम 5 से 10 लाख रुपये तक की आमदनी भी हो सकती है। बता दें कि पपीते की खेती में लगात कम लगती है। अगर पेड़ में किसी तरह का रोग लग जाता है फिर इसमें कीटनाशक का उपयोग किया जाता है जिसके बाद इसकी लागत बढ़ जाती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories