- Home
- Viral
- शख्स के पेट में पल रहा था 4 एनाकोंडा जितना लंबा कीड़ा, सरकते हुए पहुंच गया प्राइवेट पार्ट में
शख्स के पेट में पल रहा था 4 एनाकोंडा जितना लंबा कीड़ा, सरकते हुए पहुंच गया प्राइवेट पार्ट में
हटके डेस्क: आपने एनाकोंडा मूवी तो देखी ही होगी। इन्हें दुनिया के सबसे बड़े सांपों में गिना जाता है। ये काफी विशालकाय होते हैं। अभी तक मिले सबसे बड़े एनाकोंडा की लंबाई 30 फ़ीट दर्ज की गई है। लेकिन आमतौर पर मादा एनाकोंडा 15 फ़ीट और नर 9 फ़ीट की लंबाई तक पहुंच पाते हैं। लेकिन थाईलैंड में एक शख्स के पेट से डॉक्टर ने 59 फ़ीट लंबा कीड़ा निकाला। यानी शख्स के पेट में रह रहे थे 4 एवरेज एनाकोंडा। 67 साल के इस शख्स को काफी दिनों से पेट में दर्द की समस्या थी। जब डॉक्टर्स ने अल्ट्रासाउंड किया तो पेट के अंदर छिपकर बैठे इस कीड़े ने उनके होश उड़ा दिए। काफी समय से फूल रहा था पेट...
| Published : Mar 26 2021, 12:51 PM IST / Updated: Mar 26 2021, 01:04 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मामला थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत से सामने आया, जहां रहने वाले 67 साल के एक शख्स के पेट से डॉक्टर ने 59 फ़ीट का कीड़ा निकाला। ये कीड़ा काफी समय से शख्स के पेट में रह रहा था।
द सन में छपी खबर के मुताबिक, इस शख्स का पेट काफी फूल गया था। उसे काफी तकलीफ भी होती थी। जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तब शख्स ने पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर में अपनी जांच करवाई।
इसकी रिपोर्ट देख सभी हैरान रह गए। शख्स के पेट से लेकर प्राइवेट पार्ट तक के बीच 18 मीटर यानी करीब 59 फ़ीट का कीड़ा बैठा हुआ था। इसका साइज इतना बड़ा था कि वो पेट से लेकर आंत तक पहुंच गया था।
इसे निकालने के लिए डॉक्टर्स को कई घंटे तक सर्जरी करनी पड़ी। ये ऑपरेशन कई घंटे तक चला। इसे शख्स के मल द्वार से बाहर निकाला गया। ये इतना बड़ा था कि डॉक्टर्स इसे खींचते-खींचते परेशान हो गए।
डॉक्टर्स ने बताया कि ये कीड़े पेट में 30 साल तक जिंदा रहते हैं। ये पेट का कच्चा मांस खाते हैं। इन्हें दवाइयों के जरिये पेट से बाहर निकाला जा सकता है। अब मार्केट में इनकी कई दवाइयां आ गई है।