MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Latest Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन, नया फोन खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

Latest Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन, नया फोन खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

टेक डेस्क : अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस हफ्ते लॉन्च हुए दमदार फीचर्स वाले फोन्स (Latest Smartphone) पर आपको नजर डाल लेनी चाहिए। 2023 के पहले हफ्ते में एक से बढ़कर एक धांसू फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए। इसमें OnePlus, Redmi से लेकर Samsung के स्मार्टफोन शामिल हैं। ये फोन्स काफी किफायती और बेहतरीन हैं। अगर आप भी कोई नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले इन स्मार्टफोन्स पर नजर डाल लें...

Asianet News Hindi | Updated : Jan 10 2023, 10:23 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

OnePlus 11
इस हफ्ते OnePlus 11 5G फोन को मार्केट में उतार दिया गया है। इसमें  120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड 2K AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दी है।  लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी इस फोन में मिलता है। 50MP का प्राइमरी सेंसर, 32MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी इस फोन में दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का है। 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें 12GB + 256GB बेस वैरिएंट है। इस फोन की कीमत करीब 48,000 रुपए है। 

25
Asianet Image

Redmi Note 12 Series
Xiaomi ने इसी हफ्ते Redmi Note 12 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ को कंपनी ने पेश किया है। Redmi Note 12 स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 चिपसेट पर ऑपरेट होता है। वहीं, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट पर संचालित होता है। तीनों डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है।

35
Asianet Image

Redmi Note 10 Pro+
इस फोन में 200MP का प्राइमरी सेंसर लगाया गया है, जबकि Redmi Note 10 Pro में OIS के साथ प्राइमरी कैमरा 50MP IMX766 सेंसर के साथ दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस भी इस्तेमाल किया गया है। Redmi Note 12का मेन कैमरा 48MP, अल्ट्रा वाइड सेंसर 8MP और मैक्रो लेंस 2MP का है। Note 12 में 33W, Note 12 प्रो में 67W और Note 12 प्रो+ में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। Redmi Note 12 की कीमत 17,999 रुपए, Redmi Note 12 Pro की 24,999 रुपए और Redmi Note 12 Pro+ की कीमत 29,999 रुपए है। 

45
Asianet Image

Samsung Galaxy F04
सैमसंग ने इस साल के पहले हफ्ते में अपना स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में पेश किया। फोन में 600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर कंपनी ने दिया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर पर काम करता है। 64GB की इंटरनल स्टोरेज और 4GB की रैम है। इस स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे आप 7,499 रुपए में घर ला सकते हैं।
 

55
Asianet Image

POCO C50
POCO C50 भी इसी हफ्ते मार्केट में उतारा गया है। इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा ड्यू ड्रॉप नॉच के साथ है। 6.52-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। 8MP का रियर कैमरा भी है। इसे मीडियाटेक हीलियो A12 प्रोसेसर बेस वैरिएंट पर 2GB रैम और 32GB ROM के साथ जोड़ा गया है। यह एंड्रॉइड 12 गो एडिशन पर वर्क करता है। 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। सिर्फ 6,499 रुपए में इसे खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
कभी भारत में बैन झेलने वाला OnePlus ऐसे बना सबका फेवरेट, iPhone को अकेले देता है टक्कर

Apple का सबसे सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE लॉन्च होगा या नहीं, यहां जानें


 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories