MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Apple WWDC 2022 Event: नया मैकबुक, ऐप्पल हेडसेट जैसे इन 5 नए डिवाइस और फीचर्स को लॉन्च करेगा Apple

Apple WWDC 2022 Event: नया मैकबुक, ऐप्पल हेडसेट जैसे इन 5 नए डिवाइस और फीचर्स को लॉन्च करेगा Apple

टेक डेस्क Apple का WWDC 6 जून से शुरू होगा और 10 जून को समाप्त होगा। यह इवेंट रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा और इसे Apple के YouTube चैनल या Apple TV पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।iOS 16 के अलावा, इवेंट में कुछ अन्य रोमांचक सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर लॉन्च होने की उम्मीद है। टेक जायंट ऐप्पल अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस, डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नई रिपोर्ट के अनुसार कैलिफोर्निया स्थित कंपनी आगामी कार्यक्रम में अपना खुद का सर्च इंजन (Apple Search Engine) लॉन्च करने की योजना बना रही है....

Asianet News Hindi | Published : Jun 06 2022, 10:39 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

1.IOS 16

Apple अपने सभी प्रोडक्ट पर अपने सॉफ़्टवेयर स्किन में कई अपग्रेड की घोषणा करेगा, जिसके लिए हम सभी सबसे अधिक उत्साहित हैं, शायद नया iOS वर्जन है। Apple 6 जून को WWDC इवेंट में iOS 16 जारी करेगा। अफवाहें हैं कि iOS 16 iPhones पर नोटिफिकेशन में कुछ बदलाव लाएगा। नए वर्जन में कुछ लॉक स्क्रीन फीचर भी आने की खबर है। IOS 16 के साथ, Apple के ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर की पेशकश करने की उम्मीद है, लेकिन यह संभवतः आगामी iPhone 14 प्रो तक सीमित होगा। नया ओएस आईफोन पर हेल्थ ऐप में अपग्रेड भी लाएगा। 

25
Asianet Image

2.IPadOS 16

नया iPadOS 16 कुछ प्रतीक्षित फीचर्स को लाने के लिए पूरी तरह तैयार है जो iPads को यह महसूस करने की अनुमति देगा कि आप डेस्कटॉप या मैक का उपयोग कर रहे हैं। एक ताज़ा मल्टीटास्किंग इंटरफ़ेस, आकार बदलने योग्य विंडो और कई अन्य फीचर्स आने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, iPadOS 16 के साथ, यदि आप अपने कीबोर्ड और माउस को iPad से कनेक्ट करते हैं, तो यह ऐप्स को तुरंत छोटा कर देगा ताकि स्क्रीन पर कॉन्टेंट मैक जैसी दिखाई दे, जो डेस्कटॉप के समान अनुभव प्रदान करती है।

35
Asianet Image

3.WatchOS 9

 Apple वॉच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पर नज़र रखने के लिए बहुत अच्छी है यूजर को विस्तृत डेटा देखने के लिए हमेशा iPhones पर जाना पड़ता है। लेकिन यह वॉचओएस 9 के साथ बदल सकता है, क्योंकि ऐप्पल स्वास्थ्य ऐप को ऐप्पल वॉच में ला सकता है और इसे अधिक जानकारी और कंट्रोल प्रदान कर सकता है। बेहतर होमकिट इंटीग्रेशन और वॉच पर नोट्स ऐप जैसी अन्य फीचर्स की उम्मीद है।

45
Asianet Image

4.MacOS 13

WWDC इवेंट में एक नया macOS वर्जन आने की उम्मीद है। Apple मैकबुक और iMacs के लिए नए macOS 13 लॉन्च करेगा। हालांकि इसमें क्या बड़े बदलाव होंगे ये क्या फीचर्स होंगे इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह उम्मीद की जाती है कि नया ओएस कुछ दिलचस्प फीचर्स से लैस होगा। 

55
Asianet Image

5.Apple Headset, MacBook Air, Mac Pro

Apple हमें लंबे समय से अफवाह वाले Apple मिक्स रियलिटी हेडसेट की एक झलक दे सकता है। VR/AR हेडसेट लंबे समय से विकास में था। यह आखिरकार इवेंट में अपनी जगह बना सकता है, हालांकि संभावना कम है। Apple WWDC 2022 इवेंट में नया MacBook Air 2022 भी लॉन्च कर सकता है। नया मैकबुक M2 चिपसेट के साथ आ सकता है। इवेंट में एक सिलिकॉन-पॉवर्ड मैक प्रो भी लॉन्च हो सकता है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories