- Home
- States
- दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे लोग,सीएम ने भी बांटे कंबल,जानिए किस राज्य में क्या है हाल
दिन में भी लाइट जलाकर गाड़ी चला रहे लोग,सीएम ने भी बांटे कंबल,जानिए किस राज्य में क्या है हाल
कोहरा और शीतलहर का प्रकोप अधिकांश राज्यों में जारी है। दिन में करीब साढ़े दस बजे तक सड़कों पर लाइट चलाकर गाड़ियां लोग चलाते दिखाई दिए। वहीं, यूपी, बिहार में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में कंबल बांटते नजर आए। आइये जानते हैं किस राज्य में कैसी पड़ रही ठंड।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले पांच-छह दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में सभी जिलों में कड़ाके की ठंड है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यहां भी दिल्ली जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली है।
गोरखपुर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुशीनगर के खड्डा राजापुर निवासी लल्लन और बैजनाथ को अपने हाथों से कंबल ओढ़ाया।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान का पारा कुछ ऊपर चढ़ा। लेकिन, सर्दी से लोगों को खास राहत नहीं मिली हैं। वहीं, सीहोर में तेज ठंड पड़ने से ओस तक जमने लगी है।
बिहार और झारखंड के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। मुजफ्फरपुर जिले में कम विजिबिलिटी देखने को मिली है। इसके कारण सड़कों पर वाहन भी ठीक से नजर नहीं आए।
पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर जारी है। आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया।