- Home
- Sports
- Other Sports
- ये हैं वो सबसे खतरनाक 10 एडवेंचर गेम्स, जिनमें जरा-सी गलती मौत का कारण बन जाती है
ये हैं वो सबसे खतरनाक 10 एडवेंचर गेम्स, जिनमें जरा-सी गलती मौत का कारण बन जाती है
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया टापू पर आयोजित जल महोत्सव के दौरान बुधवार शाम को पैराग्लाइडिंग की रस्सी टूटने से ईवेंट कंपनी के 2 लोगों की मौत हो गई। हनुवंतिया को मध्य प्रदेश का गोवा कहा जाता है। बेशक इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन आपको बता दें कि पैराग्लाइडिंग जैसे कुछ और एडवेंचर गेम्स बेहद खतरनाक होते हैं। जरा-सी गलती जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। आइए जानते हैं 10 सबसे खतरनाक एडवेंचर गेम्स के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
)
जो लोग एडवेंचर गेम्स में रुचि रखते हैं, वे जिंदगी को हथेली पर रखकर चलते हैं। लेकिन खेल में सावधानी बेहद जरूरी है। जरा-सी गलती मौत को आमंत्रण दे देती है। जाने-अनजाने भी खतरा सामने आ जाता है। मप्र के हनुवंतिया टापू पर हुआ पैराग्लाइडिंग हादसा यही बताता है। ईवेंट कंपनी के दो कर्मचारी जल महोत्सव के दौरान पैराग्लाइडिंग से करतब दिखा रहे थे। तभी ग्लाइडर की रस्सी टूट गई। इससे पैराशूट नहीं खुल सका और दोनों जमीन पर आ गिरे। दोनों की मौत हो गई। पैराग्लाइडिंग एक खतरनाक एडवेंचर में शामिल है। आइए आगे देखते हैं और कौन-से खेल खतरनाक हैं...
काइट स्कीइंग(Kite skiing)
इसमें बर्फ पर स्कीइंग की जाती है। साथ ही इसमें आपको पैराशूटनुमा एक पतंग से आपको बांधकर रखा जाता है। यानी पतंग हवा के बहाव से जिस दिशा में उड़ेगी, आप भी उसी दिशा में जाएंगे।
बेस जम्पिंग(Base Jumping)
माना जाता है कि हर 2300 में से एक जम्पिंग खतरनाक साबित होती है। इसमें किसी ऊंची बिल्डिंग, ब्रिज, एंटीना, पहाड़ आदि से कूदा जाता है। फिर पैराशूट के सहारे लैडिंग कराई जाती है।
क्रीकिंग(Creeking)
देखने में यह आम रिवर राफ्टिंग जैसा दिखता है, लेकिन हकीकत में खतरनाक है। इसमें पानी के तेज बहाव के साथ राफ्टिंग की जाती है। बीच-बीच में चट्टान और झरने भी आते हैं।
हाईलाइनिंग(Highlining)
इसमें खतरनाक खाइयों या दो ऊंची बिल्डिंगों पर रस्सी बांधी जाती है। इस पर से चलकर दूसरी ओर जाना होता है। बेशक आपको इसमें रस्सी से बांधा होता है, लेकिन दुर्घटना कहकर नहीं आती।
केव डाइविंग(Cave Diving)
इसमें समुद्र या अन्य जलस्त्रोत के नीचे बनीं गुफाओं के अंदर डाइविंग की जाती है। इन गुफाओं में क्या-क्या खतरा हो सकता है, किसी को पता नहीं होता।
वॉलकैनो सर्फिंग(Volcano Surfing)
आमतौर पर आपने समुद्र की लहरों पर सर्फिंग करते देखा होगा। लेकिन यह रोमांच की अलग अंदाज है। इसमें जिंदा ज्वालामुखी की ढलान पर सर्फिंग की जाती है। इसमें धूल-मिट्टी के अलावा नीचे गर्मी भी होती है। ज्वालामुखी के नीचे कोई जहरीली गैस रिस रही हो, यह भी किसी को नहीं पता होता है।
आइस क्लाइम्बिंग(Ice Climbing)
साधारण खड़े पहाड़ों पर चढ़ना बेहद मुश्किल है, ऐसे में अगर वो पहाड़ बर्फ के हों, तो और भी जोखिमभरा। इस खेल में हथोड़ियों या अन्य नुकीली चीजों के सहारे बर्फ के पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है। इसमें जूते के तलवे भी कीलों वाले होते हैं।
विंगसूट फ्लाइंग(Wingsuit Flying)
इसमें विंगसूट पहनकर किसी ऊंची पहाड़ी से छलांग लगाई जाती है। इसमें आप किसी परिंदे की तरह उड़ते हैं। लेकिन इस खेल में शामिल होने से पहले 200 स्काई डाइविंग का अनुभव जरूरी है।
टो-इन सर्फिंग(Tow in Surfing)
समुद्र की लहरों में पांव रखने पर ही डर लगने लगता है, ऐसे में उन पर सर्फिंग करने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। इसमें जेट स्की की मदद से सर्फिंग की जाती है।