Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • PHOTOS: होनेवाली पत्नी की इस एक खूबी पर मर मिटे थे सूर्या, जानें कैसे हुई पहली मुलाकात, प्यार और शादी

PHOTOS: होनेवाली पत्नी की इस एक खूबी पर मर मिटे थे सूर्या, जानें कैसे हुई पहली मुलाकात, प्यार और शादी

Suryakumar Yadav Devisha Shetty Love Story: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में सिर्फ 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 112 रन जड़ दिए। टी20 मैचों में ये सूर्या का तीसरा शतक है। सूर्यकुमार ने सिर्फ 45 गेंदों में ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। इस धमाकेदार पारी में उन्होंने मैदान के चारों तरफ 9 छक्के और 7 चौके जमाए। बता दें कि सूर्यकुमार के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन पत्नी देविशा शेट्टी के साथ सूर्या की लव-स्टोरी के बारे में लोगों को कम ही पता है। आइए जानते हैं, कैसे देविशा के प्यार में पड़े सूर्या। 

3 Min read
Ganesh Mishra
Published : Jan 08 2023, 12:52 PM IST | Updated : Jan 08 2023, 12:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18

सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी मूल रूप से साउथ इंडियन हैं। हालांकि, उनकी पैदाइश मुंबई की है। देविशा ने मुंबई के 'पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' से ग्रैजुएशन की डिग्री पूरी की। जिस कॉलेज में देविशा पढ़ती थीं, संयोग से उसी कॉलेज में सूर्यकुमार भी थे।  

28

सूर्यकुमार और देविशा की पहली मुलाकात 2010 में मुंबई के पोद्दार कॉलेज में ही हुई थी। उस वक्त देविशा महज 19 साल की थीं, जबकि सूर्या उनसे तीन साल बड़े यानी 22 साल के थे। देविशा ने 12वीं पास कर कॉलेज में एडमिशन लिया ही था, जबकि सूर्या पहले से वहां पढ़ रहे थे।

38

इसी बीच, कॉलेज के एक फंक्शन में देविशा ने डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देख सूर्या उन्हें अपना दिल दे बैठे। धीरे-धीरे सूर्य कुमार यादव ने देविशा से बातचीत करनी शुरू की और इनकी दोस्ती हो गई। आगे चलकर दोस्ती प्यार में बदल गई। इस तरह दोनों ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 

48

सूर्या और देविशा ने 4 साल तक डेटिंग के बाद अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का मन बनाया। इसके बाद कपल ने 29 मई, 2016 को सगाई कर ली। देविशा ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। सगाई के दौरान देविशा ने जहां पिंक कलर का लहंगा पहना था। वहीं, सूर्या सफेद शेरवानी में नजर आए थे। 

58

सगाई के कुछ दिनों बाद 7 जुलाई, 2016 को कपल शादी के बंधन में बंध गया। दोनों ने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी कर ली। शादी में देविशा ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, सूर्यकुमार व्हाइट कलर का कुर्ता और व्हाइट एंड गोल्डन कलर की बॉर्डर वाली धोती में नजर आए थे।

68

देविशा शेट्टी का जन्म 17 नवंबर, 1993 को मुंबई में हुआ और यहीं पली-बढ़ीं। देविशा एक बेहतरीन डांसर हैं। फिलहाल वो मुंबई में डांस कोचिंग देती हैं।  डांस के अलावा देविशा बेकिंग और कुकिंग का भी शौक रखती हैं। 

78

इसके साथ ही देविशा शेट्टी एनिमल लवर भी हैं। वो अक्सर अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती हैं। देविशा NGO के साथ मिलकर भी सामाजिक कार्य करती हैं। देविशा वो हर कदम पर पति के साथ खड़ी रहती हैं। उन्होंने सूर्य कुमार के नाम का टैटू भी बनवाया है।

88

वहीं, सूर्यकुमार यादव देविशा को ही अपनी स्ट्रेंथ मानते हैं। देविशा भी पूरे हौसले के साथ पति का साथ देती हैं। सूर्य कुमार को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने में काफी वक्त लगा, लेकिन देविशा ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया। आज सूर्या टीम इंडिया के चमकते सितारे हैं। 

ये भी देखें : 

क्या वाकई इस शख्स के प्यार में हैं रश्मिका मंदाना, एक के बाद एक हसीन हादसे कर रहे इस ओर इशारा

अक्षरा ही नहीं, पवनसिंह के नाम से कांपती है ये एक्ट्रेस, जानें क्यों बोली- इस 1 चीज से नहीं करते समझौता

 

 

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved