Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • सानिया मिर्जा की 10 वो दमदार तस्वीरें, जो अब टेनिस कोर्ट में नहीं दिखेंगी

सानिया मिर्जा की 10 वो दमदार तस्वीरें, जो अब टेनिस कोर्ट में नहीं दिखेंगी

नई दिल्ली। भारत की प्रसिद्ध टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। वह फरवरी में आखिरी बार टेनिस कोर्ट में उतरेंगी। चोट के कारण वह पिछले काफी समय से परेशान थीं। वह 2022 में ही रिटायर होने वाली थीं, लेकिन कलाई की चोट ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इस बीच वह पति शोएब मलिक से तलाक की खबरों के चलते भी चर्चा में रहीं। आगे देखें सानिया मिर्जा की दस दमदार तस्वीरें। उनके संन्यास लेने के बाद टेनिस कोर्ट में ऐसी तस्वीरें नहीं दिखेंगी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 07 2023, 02:21 PM IST | Updated : Jan 08 2023, 06:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

36 साल की सानिया मिर्जा पिछले 20 साल से प्रोफेशनल मुकाबले खेल रही हैं। खबर है कि संन्यास के बाद वह हैदराबाद और दुबई में एकेडमी चलाएंगी। 

यह भी पढ़ें- 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी 36 साल की सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान, दुबई में खेलेंगी आखिरी टूर्नामेंट
 

210

सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। उनके बेटे का नाम इजहान है। उसकी उम्र चार साल है।

310

पिछले दिनों खबर आई थी कि सानिया मिर्जा पति शोएब मलिक से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि दोनों ने इस संबंध में खुद कुछ नहीं कहा था। 
 

410

सानिया मिर्जा अपने पति के साथ पिछले 10 साल से दुबई में रह रहीं हैं। वह 2005 में यूएस ओपन के चौथे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं थी। 

510

सानिया मिर्जा को 2004 में अर्जुन अवॉर्ड, 2006 में पद्मश्री अवॉर्ड, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड और 2016 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिले थे।
 

610

सानिया ने डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन , 2015 में  विम्बल्डन और 2015 में यूएस ओपन खिताब जीता था। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन  और 214 में यूएस ओपन का खिताब जीता था। 
 

710

सानिया मिर्जा की शादी खूब चर्चा में रही थी। 2010 में उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह रचाया था। शादी के बाद भी उन्होंने भारत की ओर से खेलना जारी रखा। 
 

810

सानिया मिर्जा 16 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ खेलेंगी।
 

910

अगले महीने दुबई में आयोजित हो रहा WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।  उन्होंने 2022 सीजन के अंत में संन्यास लेने की योजना बनाई थी।

1010

सानिया ने स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ युगल साझेदारी की थी। दोनों ने 14 खिताब जीते, जिसमें विंबलडन, यूएस और ऑस्ट्रेलियन ओपन शामिल हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
सानिया मिर्ज़ा
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved