MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • गीता-बबीता ही नहीं फोगाट परिवार की ये बेटी भी हैं दंगल गर्ल, पहलवानी में बड़े-बड़ों को किया है चित

गीता-बबीता ही नहीं फोगाट परिवार की ये बेटी भी हैं दंगल गर्ल, पहलवानी में बड़े-बड़ों को किया है चित

स्पोर्ट्स डेस्क : दंगल गर्ल के नाम से मशहूर गीता-बबीता फोगाट भारत का नाम रोशन करने वाले महिला पहलवान हैं। सिर्फ इन दोनों बहनों ने ही नहीं बल्कि इनकी बहनों ने भी पहलवानी में अपना लोहा मनवाया हैं। जी हां,  गीता-बबीता की बहन रितू और संगीता भी अंतराष्ट्रीय पहलवान हैं। वहीं, उनकी कजन सिस्टर्स विनेश और प्रियंका फोगाट भी पहलवानी करती हैं। प्रियंका ने एशियाई रेसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 12 मई को प्रियंका (Priyanka Phogat) अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको मिलवाते हैं एक और फोगाट सिस्टर (Phogat Sisters) प्रियंका से...

Asianet News Hindi | Published : May 12 2021, 11:25 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

कौन हैं प्रियंका फोगाट 
12 मई 1993 को हरियाणा के बलाली गांव में जन्मीं प्रियंका फोगाट, इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। जो 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए महिला पहलवानी करती हैं।

26
Asianet Image

पिता की मौत के बाद चाचा ने दी ट्रेनिंग
महावीर सिंग फोगाट ने अपने भाई की हत्या होने के बाद अपनी भतीजी प्रियंका और विनेश की परवरिश की और उन्हें पहलवानी के गुर सिखाएं। दोनों ही बहनें आज पहलवानी में अपना लोहा मनवा रही हैं।

36
Asianet Image

2016 में जीता ब्रॉन्ज मेडल
प्रियंका फोगाट ने 2016 में बैंकॉक में हुई एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वहीं, उनकी बहन विनेश फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीता था।

46
Asianet Image

रेसलिंग में बजता है फोगाट सिस्टर्स का डंका
हरियाणा के छोटे से बलाली गांव से निकलकर फोगाट परिवार की इन बेटियों के खूब नाम कमाया और अपने पिता के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया। गीता फोगाट कुश्ती में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। बबीता फोगाट ने महिला कुश्ती में 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विनेश फोगाट ने भी महिला कुश्ती में 2014 गोल्ड मेडल विजेता। रितु, प्रियंका और संगीता फोगाट भी रेसलिंग में देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। 

56
Asianet Image

कभी बेटियों को कुश्ती सिखाने के लिए नहीं थे पैसे
महावीर सिंह फोगाट के पास कभी बेटियों को कुश्ती सिखाने के पैसे नहीं थे। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी थी। आज पूरा गांव उनका सम्मान करता है और उनकी कुर्बानी की मिसाल देता है।

66
Asianet Image

घर में बनाया है रेसलिंग हॉल
6 बहनों को कुश्ती सिखाने के लिए महावीर सिंह ने घर में ही रेसलिंग हॉल बना लिया था। अब वह यहां अन्य लड़कियों को भी कुश्ती के दांव पेंच सिखाते हैं। इस रेसलिंग हॉल में हर तरह की सुविधा मौजूद है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories