MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Sports
  • Other Sports
  • अपने इतने करीबी की मौत से टूटे महेंद्र सिंह धोनी, इनकी वजह से ही बन पाए थे क्रिकेट की दुनिया के बादशाह

अपने इतने करीबी की मौत से टूटे महेंद्र सिंह धोनी, इनकी वजह से ही बन पाए थे क्रिकेट की दुनिया के बादशाह

स्पोर्ट्स डेस्क: आज जिस माही को हम और आप इतना प्यार करते हैं, उन्हें इस जगह तक लाने वाले शख्स का 24 नवंबर को निधन हो गया। ये थे महेंद्र सिंह धोनी के संरक्षक और रा रांची में पहली टर्फ पिच बनाने वाले देवल सहाय। देवल सहाय का मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। वो रांची के ही एक अस्पताल में भर्ती थे। देवल अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटी  और बेटे को छोड़ गए हैं। दोनों रांची में ही रहते हैं। 73 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए देवल ही वो शख्स हैं, जिन्होंने धोनी के टैलेंट को पहचाना और उन्हें बल्लेबाजी में निखारा था। उनके जाने से धोनी को काफी दुःख पहुंचा है। आइये आपको बताते हैं कैसे देवल ने रांची जैसे छोटे से शहर से निकाल धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टार बना दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 25 2020, 10:50 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

देवल सहाय को बीते कुछ समय से सांस लेने में समस्या हो रही थी। इसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। लेकिन फिर उन्हें छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। 

28
Asianet Image

सहाय के बेटे ने बताया कि छुट्टी मिलने के 10 दिन बाद अचानक उनकी तबियत और बिगड़ गई। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में दुबारा एडमिट करवाया गया। 
 

38
Asianet Image

24 नवंबर को सहाय ने आखिरी सांसें ली। सुबह 3 बजे रांची के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। 25 नवंबर को रांची में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 

48
Asianet Image

सहाय के पीछे उनकी पत्नी, बेटी और बेटा हैं। बेटी अमेरिका में रहती है लेकिन पिता की तबियत खराब होने पर वो भारत आ गई थीं। इन दिनों वो रांची में ही रह रही हैं। 

58
Asianet Image

पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सहाय रांची में पहले टर्फ पिच को बनवाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसमें सहायक की भूमिका निभाई थी। वो पहले धोनी के पिता के साथ मेकॉन में काम करते थे। 

68
Asianet Image

सहाय मेकॉन में पहले चीफ इंजीनियर थे और इसके बाद वो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में चले गए थे। यहां वो निदेशक की पोस्ट तक जाने के बाद रिटायर हुए थे। 

78
Asianet Image

जब सहाय सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) में थे, तब उन्होंने धोनी को वजीफे पर रखा था। साथ ही उन्होंने ही धोनी को सबसे पहली बार टर्फ पिच पर खेलने का अवसर दिया था। 

88
Asianet Image

बता दें कि देवल सहाय के किरदार को धोनी की बायोपिक फिल्म, एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया था। इस फिल्म से भी कई लोगों को पता चला था कि देवल सहाय की वजह से ही आज धोनी इस मुकाम पर हैं। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories