- Home
- Sports
- Other Sports
- एक-दो नहीं 6 लड़कियों को डेट कर चुका है ये फुटबॉल खिलाड़ी, एक से तो बच्चा होने के बाद हुआ अलग
एक-दो नहीं 6 लड़कियों को डेट कर चुका है ये फुटबॉल खिलाड़ी, एक से तो बच्चा होने के बाद हुआ अलग
स्पोर्ट्स डेस्क : फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में गुरुवार को सर्बिया और ब्राजील का मैच हुआ। भले ही इस मैच को ब्राजील ने 2-0 से अपने नाम किया। लेकिन टीम के स्ट्राइकर नेमार (Neymar) के दाहिने टखने में चोट लग गई। जिसके चलते सोमवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में वो नहीं खेल पाएंगे। लेकिन फीफा वर्ल्ड कप में उनकी वापसी की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में हम आपको बताते हैं नेमार की पर्सनल लाइफ के बारे में। वह अपने खेल के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं और उनका नाम एक दो नहीं बल्कि 6 हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। आइए आपको दिखाते हैं उनकी तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

कैरोलिना डैंटास
ब्राजील के सुपरस्टार कैरोलिना डैंटास नेमार की पहली गर्लफ्रेंड थीं। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम डेवी है। हालांकि, अब नेमार और उनकी गर्लफ्रेंड एक-दूसरे से अलग हो गए है।
बारबरा इवांस
बारबरा इवांस एक प्लेबॉय कवर मॉडल हैं, जो नेमार के साथ बहुत कम समय तक रिलेशनशिप में रही थी। इवांस नेमार की दूसरी गर्लफ्रेंड थीं और यह रिश्ता करीब दो महीने तक चला।
पेट्रीसिया जॉर्डन
पेट्रीसिया जॉर्डन 2013 में नेमार को डेट करती थी। वह पेशे से एक मॉडल है और उन्होंने मैगज़ीन के फ्रंट कवर पर 'द ब्रुनेट दैट एन्चैन्ड नेमार' हेडलाइन के साथ पोज भी दिया था। हालांकि, नेमार अपने रिलेशन के बारे में कुछ नहीं बोलते थे।
ब्रूना मार्जिन
ब्राज़ीलियाई एक्ट्रेस ब्रूना मार्जिन और नेमार ने 2012 और 2017 के बीच पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन इसके बाद भी दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया।
ब्रूना बियानकार्डी
ब्रूना बियानकार्डी नेमार की लेटेस्ट गर्लफ्रेंड थी। लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वह एक सोशल मीडिया इंफ्युलेंसर और मॉडल है, जिसके इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इस जोड़ी ने 2021 में डेटिंग शुरू कर दी थी।
नतालिया बारुलीच
नतालिया बारुलीच भी एक मॉडल और नेमार की सबसे हाल की पूर्व प्रेमिकाओं में से एक है। उसने कथित तौर पर नेमार से पहले कोलम्बियाई गायक मलूमा को डेट किया था। इसके बाद फुटबॉलर के साथ उनके लिंकअप की खबरें खूब चर्चा में रही।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर धोनी ने की 'गंदी बात', वायरल हो रहा वीडियो