Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • Year Ender 2022 : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 5 बड़े विवाद, जानिए क्यों कंट्रोवर्सी में फंसे ये सेलेब्स?

Year Ender 2022 : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 5 बड़े विवाद, जानिए क्यों कंट्रोवर्सी में फंसे ये सेलेब्स?

एंटरटेनमेंट डेस्क, Year Ender 2022 :  साउथ फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। इसके तमाम स्टार ज़बरदस्त पॉप्युलैरिटी हासिल कर रहे हैं। वहीं इसके साथ विवादों का नाता जुड़ गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कांतारा के वराह रूपम पर कॉपी का आरोप लगा हैं, वहीं किच्चा सुदीप और अजय देवगन ट्विटर पर भाषाई विवाद में उलझ गए थे । साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विग्नेश शिवान शादी के कुछ महीनों बाद सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए, जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। देखें साउथ इंडस्ट्री के बड़े विवाद....  

3 Min read
Rupesh Sahu
Published : Dec 16 2022, 10:17 AM IST | Updated : Dec 22 2022, 12:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

दिसंबर महीना आधा बीत गया है। कुछ दिनों के बाद नया साल शुरु हो जाएगा, ऐसे में  हम इस खबर में साल 2022 में साउथ इंडस्ट्री में हुए बड़े विवादों से आपको रुबरु करा रहे हैं।

210

 धनुष और ऐश्वर्या का तलाक
साउथ के सुपर स्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की तलाक की खबरों सुर्खियां बटोरी हैं। रजनीकांत ने इस तलाक को रोकने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

310

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने इस डिवोर्स की प्रोसेस को होल्ड कर दिया है।  दोनों के बीच सुलह की कोशिशें चल रही हैं।   

410

नयनतारा- विग्नेश शिवान के बच्चों पर विवाद 
साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में नयनतारा का नाम टॉप में शुमार किया जाता है। 9 जून, 2022 को  उन्होंने एक  भव्य समारोह में विग्नेश शिवान से शादी की थी । इस मैरिज के कुछ महीनों बाद  ही इस कपल ने जुड़वां बच्चों के जन्म की खबर शेयर की थी।  

510

शादी के 9 महीने के पहले सरोगेसी की मदद से पेरेट्ंस बनने पर इसे नियम विरुध्द बताया गया था।  तमिलनाडु सरकार ने इसकीजांच के आदेश भी दिेए थे।  वहीं जांच में नयनतारा और विग्नेश ने बताया था कि वे 6 साल पहले ही रजिस्टडर्ड मैरिज कर चुके हैं। इसके बाद शासन ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।  

610

किच्चा सुदीप- अजय देवगन का भाषाई विवाद
साउथ स्टार किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ट्विटर पर उलझ गए थे। दोनों के बीच हिंदी भाषा  को लेकर तनातनी मच हो गई थी। किच्चा सुदीप के हिंदी के राष्ट्रीय भाषा होने पर सवाल उठाए थे।  

710

किच्चा सुदीप के बयान पर अजय देवगन ने तंज कसते हुए उनसे पूछा था कि, ऐसा ही है तो साउथ लैंग्वेज की फिल्मों को हिंदी में डब क्यों किया जाता है। इसके बाद देश में एक बार फिर भाषाई विवाद छिड़ गया था।

810

कांतारा पर लगा चोरी का आरोप 
दक्षिण भारत के कल्चर को हाइलाइट करने वाली कांतारा इस साल की मेगा हिट साबित हुई है। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) द्वारा लिखी और निर्देशित इस मूवी पर केरल बेस्ड बैंड थैक्कुडम ब्रिज ने  वराह रूपम गीत को चोरी करके बनाए जाने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने इस गाने के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने इस पिटीशन को रिजेक्ट कर दिया था। 

910

लाइगर पर ईडी का शिकंजा
साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और  अन्नया पांडे की मूवी 'लाइगर' (Liger) को पूरे भारत में रिलीज़ किया गया था। ये मूवी सुपर फ्लॉप हो गई, हालांकि इस नपर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। ईडी ने आरोपों का जवाब देने के लिए  विजय देवरकोंडा से पूछताछ की थी । 

1010

लाइगर मूवी की मेकिंग में नेताओं का कालाधन लगे होने के आरोप नेता Bakka Judson ने लगाए थे। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई की है। विजय के अलावा डायरेक्टर पुरी जगन्नाध और प्रोड्यूसर चार्मी कौर से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। 
 

ये भी पढ़ें
कोई 6 तो कोई 4 महीने में ही हुआ ऑफ एयर, स्मॉल स्क्रीन के 8 TV सीरियल 2022 में हुए FLOP

कोई 15 तो कोई 20 Cr में हुई तैयार, कम बजट वाली इन 8 साउथ फिल्मों से 2022 में हिला BOX OFFICE

करीना कपूर-सैफ अली खान ने सरेआम किया एक-दूसरे को Kiss, तैमूर की हालत देख सकते में सभी, 6 PHOTOS

सलमान खान के भाई से इस विवादित सिंगर तक, 2022 में लाइफ पार्टनर से अलग हुए ये 8 Star Couple

 

Rupesh Sahu
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
नयनतारा
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved