- Home
- Entertainment
- South Cinema
- ये है साउथ का कमाऊ पूत, 10 साल में की 11 फिल्में, BOX OFFICE पर झटके में कमा डाले 2500 करोड़
ये है साउथ का कमाऊ पूत, 10 साल में की 11 फिल्में, BOX OFFICE पर झटके में कमा डाले 2500 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ की तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मोस्ट अवेटेड फिल्म वारिसु (Varisu) आज यानी 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) लीड रोल में हैं। बता दें कि विजय करीब सालभर बाद किसी फिल्म में नजर आ रहे है। वह आखिरी बार 2021 में आई फिल्म बीस्ट (Beast) में नजर आए थे। वहीं, उनके पिछले 10 साल का फिल्मी रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने करीब 11 फिल्मों में काम किया है। इनमें से सिर्फ एक ही फिल्म फ्लॉप रही। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल करीब 2500 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म वारिसु की रिलीज के मौके पर आज आपको इस पैकेज में उनके पिछले 10 सालों के करियर, फिल्में और मूवी कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे है, पढ़ें नीचे...
- FB
- TW
- Linkdin
)
थलापति विजय की फिल्म वरिसु की रिलीज का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे है। 225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म इस फिल्म में काम करने विजय ने करीब 120 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर वम्सि पैदिपल्ली हैं।
1.फिल्म- थलाइवा
2013 में आई फिल्म थलाइवा ने बॉक्स ऑफिस पर पर अच्छा परफॉर्म किया। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 83 करोड़ करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को एएल विजय ने डायरेक्ट किया था।
2. फिल्म- जीला
2014 में आई फिल्म जीला ने भी बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन किया। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 85 करोड़ की कमाई की। फिल्म को आरटी नीसन ने डायरेक्ट किया था। वहीं, इसी साल आई फिल्म कत्थी ने भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 70 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को एआर मुर्गदास ने निर्देशित किया।
3. फिल्म- पुली
2015 में आई फिल्म पुली बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई। 130 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने 101 करोड़ रुपए ही कमा पाई। फिल्म को चिम्बु देवेन ने डायरेक्ट किया था।
4. फिल्म- थेरी
2016 में आई फिल्म थेरी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था।
5. फिल्म - भैरवा-मार्शल
2017 में विजय की दो फिल्में भैरवा और मार्शल रिलीज हुई। भारथन की फिल्म भैरवा ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का बिजनेस किया वहीं, 120 करोड़ के बजट में बनी एटली की फिल्म मार्शल ने जबरदस्त धमाका किया। फिल्म ने 260 करोड़ का बिजनेस किया।
6. फिल्म- सरकार
2018 में आई एआर मुर्गदास की फिल्म सरकार ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर डाला। 110 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 253 करोड़ का कारोबार किया।
7. फिल्म- बिगिल
2019 में आई फिल्म बिगिल को एटली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को 180 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए करीब 300 करोड़ का बिजनेस किया।
8. फिल्म- मास्टर
बता दें कि कोरोना काल में यानी 2020 में लॉकडाउन की वजह से कोई फिल्म भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। वहीं, 2021 में आई उनकी फिल्म मास्टर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लोकेश कनगराज ने इस फिल्म को 135 करोड़ में बनाया था और इसने 300 करोड़ का बिजनेस किया।
9. फिल्म- बीस्ट
साल 2022 में विजय की फिल्म बीस्ट रिलीज हुई। डायरेक्टर नेल्सन की इस फिल्म ने भी खूब धमाल मचाया। 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया।
ये भी पढ़ें
Pathaan के ट्रेलर में शाहरुख खान को देख बायकॉट गैंग की हालत खस्ता, SRK के फैन्स ने ऐसे लिए मजे
Gadar 2: तारा सिंह के लुक में छाए सनी देओल, शकीना का दिखा खास अंदाज, देखें सेट से लीक हुईं 8 PHOTOS
अगर ये एक्टर नहीं भिड़ता डायरेक्टर से तो SRK को नहीं मिलती Deewana, इस FLOP फिल्म से करते डेब्यू