- Home
- Entertainment
- South Cinema
- सफेद दाढ़ी, धोती, बिखरे बाल और परेशान बेटे का ऐसे दिल बहला रहा ये एक्टर, बताया कहां है इन दिनों
सफेद दाढ़ी, धोती, बिखरे बाल और परेशान बेटे का ऐसे दिल बहला रहा ये एक्टर, बताया कहां है इन दिनों
मुंबई. कोरोना वायरस के कारण देश के सभी लोग घरों में परिवार के साथ टाइम बिता रहे हैं। इस बीच सेलेब्स घरों में क्या-क्या करके अपना टाइम पास कर कर रहे हैं, इसकी जानकारी वे सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को देते रहते हैं। वहीं, अब साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके प्रकाश राज का एक वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। वे अपने फॉर्महाउस में है और करीब 30 लोगों की देखभाल कर रहे हैं।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
17
)
प्रकाश राज अपने बेटे वेदांत के साथ नजर आ रहे हैं। वे इन दिनों अपने फॉर्महाउस पर है। सफेद दाढ़ी, बिखरे बाल, धोती पहने प्रकाश बेटे वेदांत की बछड़े से दोस्ती कराते दिख रहे हैं। प्रकाश राज का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है।
27
बता दें कि इन दिनों प्रकाश अपने फॉर्म हाउस में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान फॉर्म हाउस पर कुछ लोगों की देखभाल भी कर रहे हैं।
37
उन्होंने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसपर कैप्शन लिखा, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'
47
प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
57
प्रकाश राज ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का रोल किया। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन भी किया है। बता दें कि उन्होंने फिल्मों के लिए अपना नाम प्रकाश राय से प्रकाश राज रखा था।
67
तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। इस पर प्रकाश राज का कहना था कि मैं अपने नियम-कायदों को फॉलो करता हूं और इनसे पीछे नहीं हट सकता। हालांकि उनके इस बैन पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में खबरें आईं कि कुछ बड़े हीरो और प्रोड्यूसर्स ने मिलकर उनके साथ साजिश की है।
77
प्रकाश राज के मुताबिक उन्होंने आज तक मैनेजर नहीं रखा। प्रकाश राज अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। वो इंडस्ट्री में इकलौता ऐसे एक्टर हैं जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा है।