MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • अंतिम संस्कार से पहले पति के शव से लिपटकर खूब रोई एक्टर की प्रेग्नेंट पत्नी, ये है मौत की वजह

अंतिम संस्कार से पहले पति के शव से लिपटकर खूब रोई एक्टर की प्रेग्नेंट पत्नी, ये है मौत की वजह

मुंबई. साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर चिरंजीवी सरजा का रविवार 7 जून को निधन हो गया। चिरंजीवी महज 39 साल के थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। बता दें कि चिरंजीवी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में पति के अचानक निधन के बाद से मेघना गहरे सदमे में है। कपल अपने बच्चे का बेसर्बी से इंतजार कर रहा था। चिंरजीवी का अंतिम संस्कार बेंगलुरू में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 11 2020, 10:46 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image

चिरंजीवी के जाने का गम पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। अंतिम संस्कार से पहले वे पति के शव से लिपटकर खूब रोई। बढ़ी ही मुश्किल से परिवारवालों ने उन्हें संभाला। 

211
Asianet Image

चिरंजीवी सरजा ने मई, 2018 में मेघना से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी मेघना राज की प्रेग्नेंसी का यह दूसरा महीना चल रहा है। दोनों ही पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

311
Asianet Image

करीब 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद मेघना राज और चिरंजीव सरजा ने दो साल पहले यानी साल 2018 में ही शादी की थी।

411
Asianet Image

चिरंजीवी सरजा को बीते शनिवार सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में सागर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

511
Asianet Image

उन्होंने करियर की शुरुआत में करीब चार सालों तक अंकल अर्जुन सरजा के यहां बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। चिरंजीवी, एक्टर ध्रुव सरजा के बड़े भाई और साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाने वाले अर्जुन सरजा के भतीजे थे।

611
Asianet Image

17 अक्टूबर, 1980 को बेंगलुरू में जन्में चिरंजीवी ने 2009 में आई फिल्म वायुपुत्र से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके अंकल किशोर सरजा ने डायरेक्ट किया था।

711
Asianet Image

चिरंजीव सरजा ने अपने 11 साल लंबे करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया। इनमें चिरु, कैम्पेगौड़ा, वरदनायका, व्हिसल, चंद्रलेखा, रामलीला, सीजर, अम्मा आई लव यू, खाकी, आद्या और शिवार्जुना प्रमुख हैं।

811
Asianet Image

अपने फेवरेट स्टार को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे।

911
Asianet Image

पिता और भाई ने रोते-रोते दी चिरंजीवी को अंतिम विदाई।

1011
Asianet Image

चिरंजीवी की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मुंह पर मास्क लगाकर शामिल हुए।

1111
Asianet Image

दोस्त को अंतिम विदाई देने केजीएफ के एक्टर यश भी पहुंचे। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories