- Home
- Entertianment
- South Cinema
- Kantara: KGF 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही कांतारा इस तारीख को होगी हिंदी में रिलीज, देखें पिक्स
Kantara: KGF 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही कांतारा इस तारीख को होगी हिंदी में रिलीज, देखें पिक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, After KGF 2 Kantara will be released in Hindi on 14 OCT : एक्शन ब्लॉकबस्टर केजीएफ 2 ( KGF 2) के बाद, प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स (Hombale Films ) के बैनर तले बनी फिल्म कंटारा- ए लीजेंड के साथ थिएटर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस मूवी को Kannada version ( कन्नड़ संस्करण) रीज़नल लैग्वेज में शानदार रिएक्शन मिले हैं। वहीं ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज़ होने जा रही है। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर को हिंदी में रिलीज करने का ऐलान किया है। ये फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। देखें तस्वीरें और ट्रेलर...
| Published : Oct 09 2022, 02:11 PM IST / Updated: Oct 09 2022, 02:13 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मूल कन्नड़ संस्करण 30 सितंबर को जारी किया गया था और इसे ऑनलाइन बेहतरीन रिव्यू मिला है। फिल्म को Bookmyshow पर 35k+ रिव्यू के साथ रिकॉर्ड-तोड़ 99% रेटिंग मिली है, BookMyShow के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को इतनी रेटिंग मिली। ऋषभ शेट्टी के डाटयरेक्श वाली इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें किशोर और अच्युत कुमार ने भी अहम किरदार अदा किए हैं।
कांतारा की कहानी दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में दर्शाई गई है, इसकी स्टोरी आत्मा मानव और प्रकृति संघर्ष पर बेस्ड है जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में देखने को मिलती है। फिल्म पूरे भारत में 800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।
कांतारा की रिलीज पर बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ( Vijay Kiragandur) ने कहा: "कांतारा केजीएफ से एक अलग शैली की फिल्म है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी खास कल्चरल आइंडेटिटी को देखे, जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के बीहड़, आकर्षक बैकग्राउंड के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को फिल्माती है।
फिल्म की अलग कहानी निश्चित रूप से राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर प्रशंसकों को आकर्षित करने वाली है। हमारी योजना आने वाले सप्ताह में कांतारा को विभिन्न भाषाओं में भी रिलीज करने की है।
ट्रेलर देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें-
कांतारा एंटरटेनिंग मूवी है, ये पूरे दिल से बनाई गई फिल्म है। इसमें संस्कृति का दर्शन, शिल्प, संस्कृति और तकनीकी प्रतिभा की एक आइडल स्थापित करती है। यह दक्षिणी भारत का ऐसी कहानी जो सच्चाई को भी रिलेट करती है, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी देखा या सुना होगा।
और पढ़ें...
65 साल के अनिल कपूर का पत्नी के साथ यह अंदाज़ देखा तो बेटियों से लेकर दामादों तक ने दिया ऐसा रिएक्शन
शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले घर में घुसकर मार देंगे
कमल हासन का विवादित बयान- चोलों के समय हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं था, यह अंग्रेजों का गढ़ा शब्द