- Home
- Entertainment
- South Cinema
- इस एक्ट्रेस से मिलने के लिए एक शख्स ने गवाए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का हुआ शिकार
इस एक्ट्रेस से मिलने के लिए एक शख्स ने गवाए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का हुआ शिकार
फिल्म स्टार्स से मिलने के लिए कई क्रेजी फैंस के बारे में तो सभी ने सुना होगा। लोग अपने पंसदीदा एक्टर्स से मिलने के लिए कितनी भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।
| Published : Aug 02 2019, 04:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
मुंबई. फिल्म स्टार्स से मिलने के लिए कई क्रेजी फैंस के बारे में तो सभी ने सुना होगा। लोग अपने पंसदीदा एक्टर्स से मिलने के लिए कितनी भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के रामनाथपुरम शहर का सामना आया है। एक क्रेजी फैन ने साउथ की पसंदीदा एक्ट्रेस काजल अग्रवाल से मिलने के लिए लाखों रुपए गवां दिए।
25
दरअसल, वो शख्स एक्ट्रेस से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार था। ऐसे में उसे एक वेबसाइट के बारे में पता चला जो काजल अग्रवाल से मिलाने का दावा करती थी। ये बात जानकर वो शख्स उनके चंगुल में फंस गया।
35
काजल के इस फैन ने वेबसाइट के वेबपेज पर जाकर चैट बॉक्स पर बातचीत की। इसके बाद उससे 50 हजार रुपए और उसकी पर्सनल डिटेल्स मांगी गई। इस शख्स ने एक बार भी नहीं सोचा और सब चीजें तुरंत ट्रांसफर कर दी। उस शख्स से जब-जब पैसे की डिमांड हुई तब-तब उसने पैसे दे दिए। ऐसे करते-करते उसने वेबसाइट वालों को 60 लाख रुपए दे दिए।
45
इसके बाद फैन को शक हुआ तो उसने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया, जिसके बाद उसे वेबसाइट के ओनर ने धमकी दी कि वो उसकी सारा पर्सनल डाटा लीक कर देगा। इससे वो शख्स तनाव में आ गया और उसने अपना घर छोड़ दिया।
55
जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने ठगी करने वालों का पता लगाना शुरू किया। फैन पुलिस वालों को कोलकाता से मिला। फैन की जानकारी पर पुलिस ने श्रवणकुमार नाम के एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया।