MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Raksha bandhan 2022: ये हैं रक्षाबंधन से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जो सभी के लिए जानना जरूरी है

Raksha bandhan 2022: ये हैं रक्षाबंधन से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जो सभी के लिए जानना जरूरी है

उज्जैन. हिंदू धर्म में भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए रक्षाबंधन (Raksha bandhan 2022) पर्व मनाए जाने की परंपरा है। ये पर्व हर साल श्रावणी पूर्णिमा पर मनाया जाता है। ज्योतिषियों में मतभेद होने के कारण ये पर्व इस बार 11 और 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। इस पर्व से कई मान्यताएं और परंपराएं भी जुड़ी हैं। आज हम आपको रक्षाबंधन से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जो सभी के लिए जानना बहुत जरूरी है…    

Manish Meharele | Updated : Aug 10 2022, 11:43 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

पुरातन समय में श्रावणी पूर्णिमा पर ब्राह्मण अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांधते थे, बदलते समय के लिए ये परंपरा रक्षाबंधन में बदल गई। ये रक्षा सूत्र मंत्रों द्वारा रक्षित होते थे। ऐसा माना जाता था कि इन अभिमंत्रित रक्षा सूत्र को बांधने से कई तरह की परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाती थी।
 

210
Asianet Image

रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है। किवदंति के अनुसार, शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल के दौरान ही रक्षा सूत्र बांधा था, जिसके चलते एक ही साल के अंदर उसका सर्वनाश हो गया।
 

310
Asianet Image

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पहला रक्षा सूत्र देवराज इंद्र की पत्नी शचि ने अपने पति को बांधा था। जिससे उन्होंने असुरों पर विजय प्राप्त की थी। ये रक्षा सूत्र देवताओं के गुरु बृहस्पति ने तैयार किया था। तभी से रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा शुरू हुई।
 

410
Asianet Image

ज्योतिषियों के अनुसार 11 अगस्त को दिन भर भद्रा काल रहेगा, जो रात 08.30 तक रहेगा। इसके बाद रक्षाबंधन पर्व मनाया जा सकता है। हालांकि कुछ विद्वानों का कहना है कि भद्रा पाताल में होने से इसका प्रभाव नहीं माना जाएगा। इस विषय में अपने गुरु का मार्गदर्शन लेकर ही निर्णय लें।
 

510
Asianet Image

जब भगवान विष्णु वचनबद्ध होकर राजा बलि के साथ पाताल लोक चले गए। तब देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया और उपहार स्वरूप उनसे अपने पति यानी भगवान विष्णु को मांग लिया। ये भी रक्षाबंधन से जुड़ी एक प्रचलित कथा है।
 

610
Asianet Image

ज्योतिष शास्त्र के कारण भद्रा शनिदेव की बहन हैं। पैदा होते ही ये संसार को खाने के लिए दौड़ी, ये देखकर देवता भी डर गए। तब ब्रह्मदेव ने उनके लिए एक समय निश्चित कर दिया। इसलिए भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ऐसा करने से कुछ न कुछ अशुभ होने का भय बना रहता है।
 

710
Asianet Image

11 अगस्त को पूर्णिमा तिथि, श्रवण नक्षत्र के साथ ही गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। ये योग खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक फायदा पहुंचाती हैं। इस दिन बिजनेस से जुड़े काम भी कर सकते हैं।
 

810
Asianet Image

ज्योतिषियों के अनुसार, 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर आयुष्मान, सौभाग्य और ध्वज नाम के शुभ योग रहेंगे, इनके अलावा शंख, हंस और सत्कीर्ति नाम के राजयोग भी इस दिन बन रहे हैं। इतने सारे शुभ योग में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। 
 

910
Asianet Image

ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय गुरु और शनि दोनों अपनी-अपनी राशियों क्रमश: मीन और मकर में वक्री स्थिति में है। ऐसा योग करीब 200 साल बाद बना है। इसके अलावा इस दिन मंगल वृषभ राशि में, शुक्र कर्क राशि में, बुध सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे।  
 

1010
Asianet Image

रक्षाबंधन पर्व श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इसके दूसरे दिन से हिंदू पंचांग का छठा महीना भादौ शुरू हो जाता है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा का संयोग श्रवण नक्षत्र से होता है, इसलिए इस महीने का नाम श्रावण रखा गया है।


ये भी पढें-

Raksha Bandhan 2022: दिन भर भद्रा हो तो कब मनाएं रक्षाबंधन? इस ग्रंथ में बताया गया है समाधान

Raksha bandhan 2022: कब और कैसे मनाएं रक्षाबंधन पर्व? यहां जानिए पूरी डिटेल, विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त व कथा

Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए कारण भी
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories