MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • क्या आपको याद हैं 195 देशों के नाम? मोबाइल से सीख मात्र 4 मिनट में तोते की तरह बोल देती है 5 साल की बच्ची

क्या आपको याद हैं 195 देशों के नाम? मोबाइल से सीख मात्र 4 मिनट में तोते की तरह बोल देती है 5 साल की बच्ची

लाइफस्टाइल डेस्क: पहले के ज़माने में बच्चे मात्र स्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाते थे।  लेकिन आज के समय में बच्चे बड़ों से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। बड़ों को चाहे स्मार्टफोन चलाना आए ना आए, छोटे-छोटे बच्चे आराम से स्क्रीन स्लाइड करते नजर आ जाएंगे। शायद यही वजह है कि बच्चे अब काफी टैलेंटेड भी हो चुके हैं। मोबाइल पर ही वो काफी कुछ सीख जाते हैं। दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 5 साल की बच्ची ने मोबाइल से सीखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना डाला। इस बच्ची ने मोबाइल पर 195 देश और उनकी राजधानी के नाम याद कर लिए हैं। ये सारे नाम बच्ची मात्र 4 मिनट 23 सेकंड में फर्राटे से बोल देती है। बच्ची के टैलेंट की काफी चर्चा हो रही है। 

Sandhya Kumari | Updated : Nov 17 2020, 12:36 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

दुबई में रहने वाली 5 साल की प्राणवी गुप्ता की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। जो भी इस बच्ची के टैलेंट के बारे में जानता है, हैरान रह जाता है। इस बच्ची ने मोबाइल से सीख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। 

27
Asianet Image

प्राणवी का नाम इंडिया और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। प्राणवी मात्र 4 मिनट 23 सेकंड्स में कुल 195 देशों के नाम फटाफट बोल देती है। उसे ये नाम मुंहजुबानी याद है। 

37
Asianet Image

प्राणवी ना सिर्फ देशों के नाम बता देती है, बल्कि वो इनकी राजधानी के नाम भी साथ-साथ बोल देती है। अब उनके नाम को गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के लिए भेजा गया है। 

47
Asianet Image

प्राणवी के पिता ने बताया कि पहले इन नामों को बोलने में बच्ची को 45 मिनट लगते थे। इसके बाद प्रैक्टिस के साथ ये पहले 11 मिनट हुआ और अब तो मात्र 4 मिनट में ही वो सारे नाम ले लेती है। 

57
Asianet Image

प्राणवी ज्यादातर एस नाम के देशों को याद कर पाई है। वो पहले देशों के नाम लेती है और उसे साथ ही साथ वो उनकी राजधानी के नाम भी लेती जाती है। 
 

67
Asianet Image

प्राणवी की मां  ने खुलासा किया कि ये शौक प्राणवी को टीवी देखने से लगा। प्राणवी ने एक बार टीवी पर 8 साल की बच्ची को अमेरिका  राज्य और उसकी राजधानी के नाम लेते देखा था। 

77
Asianet Image

इसके बाद प्राणवी ने दुनिया के सभी देशों के नाम याद करने शुरू किया। प्राणवी की मां ने उसे देश के नाम के साथ राजधानी की लिस्ट थमाई। जिसे उसने याद कर लिया। अब तो वो दुनिया में छा गई है।  

Sandhya Kumari
About the Author
Sandhya Kumari
 
Recommended Stories
Top Stories