MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Horoscope मासिक राशिफल November 2021: इस महीने गुरु सहित 3 ग्रह बदलेंगे राशि, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Monthly Horoscope मासिक राशिफल November 2021: इस महीने गुरु सहित 3 ग्रह बदलेंगे राशि, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

उज्जैन. साल 2021 का 11वां महीना नवंबर शुरू होने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख तीज-त्योहार मनाएं जाएंगे, जैसे धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज आदि। ज्योतिष के नजरिए से देखें तो नवंबर में कई ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस महीने में बुध, सूर्य और गुरु राशि बदलेंगे। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना…

Asianet News Hindi | Published : Oct 31 2021, 09:15 AM
12 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

इस महीने में राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का पांचवें भाव में, बुध कन्या राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शुक्र धनु राशि का नौवें भाव में और गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी। आपका पूरा ध्यान आर्थिक मसलों पर केंद्रित रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। 6-7 नवंबर को आठवां चंद्रमा घातक रहेगा। मनचाहा काम न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक धन-संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। 10-11 को शांति का अनुभव करेंगे। टीम वर्क में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपका रूख पहले से ज्यादा सकारात्मक रहेगा। महीने के मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। 16 से 18 के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलता प्रदान करेगा। महत्वपूर्ण यात्राएं होंगी। परिवार और दोस्तों के बीच अच्छा समय बीतेगा। 19 के बाद नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। 24 से 26 के बीच चौथा चंद्रमा कलहकारी रहेगा। कोई अनजान मुसीबत गले पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

212
Asianet Image

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा सिंह राशि का चौथे भाव में, बुध कन्या राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शुक्र धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में बदलते मौसम के कारण परेशानी का तबीयत खराब हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा होने से थकान का अनुभव करेंगे। प्रेम व वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। 8 नवंबर के बाद कुछ ऐसी घटनाएं होंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है। इस समय धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। किसी संत या गुरू से संपर्क बढ़ेगा। 16 नवंबर के बाद अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो स्वयं का ही नुकसान कर बैठेंगे। बढ़े हुए खर्च के कारण आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आये के साधनों में वृद्धि होगी। काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे।

312
Asianet Image

इस महीने चंद्रमा सिंह राशि का तीसरे भाव में, बुध कन्या राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शुक्र धनु राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप किसी ठगी का शिकार हो सकते हैं। वाहन से जुड़ा कोई बड़ा खर्च हो सकता है। क्रेडिट या डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी किसी को न दें। 4-5 नवंबर घर में नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। इस समय नौकरी तलाशने के लिए आपको यात्राएं करनी पड़ेंगी। 10-11 नवंबर को वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां भी बनी रहेंगी। 12 के बाद सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। समाज कल्याण के कामों में समय बीतेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में बॉस आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। 22-23 को समय पक्ष का रहेगा, आप राहत की सांस लेंगे। 27 नवंबर के बाद आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।

 

412
Asianet Image

इस महीने में चंद्रमा सिंह राशि का दूसरे भाव में, बुध कन्या राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शुक्र धनु राशि का छठे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत के 3 दिन धनदायक रहेंगे। आप जो पाना चाहते हैं उसे पाकर ही दम लेंगे। पति-पत्नी का पुराना विवाद खत्म होगा। 4 नवंबर के बाद आर्थिक मामले थोड़े उलझ सकते हैं। ग्लैमर पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आप सहज रहते हुए पूरे काम आसानी से कर लेंगे। घर-परिवार में सौहार्द बना रहेगा। 8 से 15 नवंबर के बीच शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। संतान से खुशियां मिलेंगी। इस समय यात्रा न करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। 16 नवंबर के बाद समय अच्छा रहेगा। बैंक, बीमा, टैक्स जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति की हर संभव कोशिश करेंगे। 24 से 26 से बीच सन्मुख चंद्रमा की स्थिति रहेगी। इससे धन लाभ की संभावना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। महीने के अंतिम दिनों में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

512
Asianet Image

इस महीने में चंद्रमा सिंह राशि का लग्न में, बुध कन्या राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शुक्र धनु राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में दूसरा चंद्रमा अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ा सकता है। कोई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व आपको मिल सकता है। आप किसी धार्मिक या सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे। इस समय आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा। 9 नवंबर के बाद आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। नई नौकरी के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। 14-15 नवंबर को धन हानि के योग बन रहे हैं। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझ कर करें। महीने के मध्य में दुर्घटना के योग बन रहे हैं, इसलिए वाहन चलाते समय संयम बरतें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकती है। 24 से 26 के बीच का समय घोर निराशाजनक रहेगा। हाथ आता-आता पैसा रुक जाएगा। वरिष्ठ लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौक मिलेगा।

612
Asianet Image

इस महीने में बुध कन्या राशि का लग्न में, सूर्य मंगल तुला राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का चौथे भाव में, गुरु- शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह सुखदायक रहेगा। आप स्वयं को व्यायाम, योग आदि के माध्यम से फिट रखने का प्रयास करेंगे। दैनिक कार्य सुगमता से कर पाएंगे। आपमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होगा। जितनी तेजी से पैसा आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। 8 और 9 नवंबर को चौथा चंद्रमा परेशानी का कारण बन सकता है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष में किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब हो सकती है। 19 नवंबर के बाद मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। बोनस इंक्रीमेंट आदि के माध्यम से आय में बढ़ोत्तरी होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अधिक व्यस्तता के कारण खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जीवन साथी से प्रेम में मधुरता आएगी।

712
Asianet Image

इस महीने मंगल तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शुक्र धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु कुंभ राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में समय खराब है। बेकार के कामों में लगे रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई विश्वासपात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। 5 नवंबर के बाद मतभेदों को दूर करने का प्रयास करना होगा। घर के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। 8 नवंबर के बाद प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। 14 नवंबर के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों की सलाह से फायदा हो सकता है। 16 से 23 नवंबर के बीच काम करने के तरीकों में सुधार आएगा। कोई नया प्रयोग आपको फायदा पहुंचा सकता है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में विरोधी चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। इस दौरान बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं।

 

812
Asianet Image

इस समय केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शुक्र धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु- शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का दसवें भाव में, बुध कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत अपेक्षाकृत ठीक रहेगी। रूका हुआ पैसा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। 5 नवंबर को परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 8 से 15 नवंबर के बीच विद्यार्थी वर्ग का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस समय धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन चौथा चंद्रमा आपके कामों में रुकावट डाल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा 17 अक्टूबर के बाद बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। 24 से 30 नवंबर के बीच उच्चाधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। यह सप्ताह पूर्णतया आपके अनुकूल साबित होगा।

912
Asianet Image

इस महीने शुक्र धनु राशि का लग्न में, गुरु शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का नौवें भाव में, बुध कन्या राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह अच्छा बीतेगा। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। आप खरीदारी में व्यस्त रहेंगे। भरोसेमंद लोगों की सलाह काम आएगी। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सावधानी रखना होगी। खरीदी बिक्री के मामलों में परेशानियां आ सकती है। 8 से 15 नवंबर के बीच सामाजिक जीवन में मान प्रतिष्ठा मिलेगी। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। 12-13 और 14 नवंबर धनदायक दिवस रहेंगे। नौकरी में आपको कुछ कठिन लक्ष्य मिल सकते हैं, लेकिन आप दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ेंगे और लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में ध्यान घर परिवार पर केंद्रित रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जीवन के प्रति आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। 24 से 30 नवंबर के बीच आठवां चंद्रमा नुकसानदायक रहेगा। आपकी योग्यता पर सवाल खड़े होंगे। कोई अप्रिय घटना भी इस समय हो सकती है।

1012
Asianet Image

इस महीने गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का आठवें भाव में, बुध कन्या राशि का नौवें भाव में, सूर्य- मंगल तुला राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, शुक्र धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में भविष्य की योजनाओं को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जो काम आप पिछले कुछ दिनों से करना चाह रहे थे वह इस समय पूरे हो सकते हैं। दोस्तों, माता-पिता और परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बिजनेस में हालात पहले से बेहतर होंगे। 8 से 15 नवंबर के बीच परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने अड़ियल स्वभाव के कारण किसी से आपका विवाद हो सकता है। यह समय मध्यम फल देने वाला है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल प्राप्त होगा। 16 से 18 नवंबर के बीच शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। अधिकारियों और राजनेताओं से संपर्कों का लाभ मिलेगा।

1112
Asianet Image

इस महीने राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध कन्या राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का नौवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह बेकार के कामों में व्यतीत होगा। आमदनी कम होने से मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न होंगी। सोच-समझकर ही किसी से बात करें। कोई आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। इस समय आपको अपने करियर के बारे में सोचने का मौका मिलेगा। 8 से 15 नवंबर के बीच आपको वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय आप धैर्य से काम लेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चले जाएंगे। विरोधी चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक और सामाजिक काम में व्यस्तता रहेगी। आपकी ज्यादा चतुराई आपको ही नुकसान पहुंचा सकती है। कामकाज की स्थिति में पहले से सुधार आएगा। 24 से 30 नवंबर के बीच समय का सदुपयोग कर पाएंगे। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। कार्य को पूरा करने में किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

 

1212
Asianet Image

इस महीने में राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का छठे भाव में, बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र धनु राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1ो से 7 नवंबर के बीच मौसम के अनुरूप खान-पान का मजा उठाएंगे। आप धैर्य से काम करते हुए अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते जाएंगे। इस समय आपको धन हानि के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। महीने का दूसरा सप्ताह विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। समस्याओं से निपटने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। आपमें किसी बात को लेकर अंहकार की भावना आ सकती है। 16 से 23 नवंबर के बीच पद-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह शांति और सुकून भरा रहेगा। किसी नए पद के लिए आपका चुनाव हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए ये समय उत्तम है।

ये भी पढ़ें

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 November 2021: इस सप्ताह बुध बदलेगा राशि, बनेगा बुधादित्य योग

November 2021 Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा महीने का 30 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories