MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • जनवरी 2021 राशिफल: मेष का सम्मान बढ़ सकता है, कुंभ को हो सकती है धन हानि, कैसा होगा आपका 2021 का पहला महीना

जनवरी 2021 राशिफल: मेष का सम्मान बढ़ सकता है, कुंभ को हो सकती है धन हानि, कैसा होगा आपका 2021 का पहला महीना

उज्जैन. 2021 के पहले महीने जनवरी में कई बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिनके कारण कई शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य 14 जनवरी को, बुध 4 और 25 जनवरी को, शुक्र 3 और 27 जनवरी को राशि बदलेगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु की स्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रहों के इन परिवर्तन का असर किस राशि पर कैसा होगा, जानिए मासिक राशिफल से…

Asianet News Hindi | Published : Dec 31 2020, 01:58 PM
12 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

इस महीने में मंगल मेष राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु व शुक्र वृश्चिक राशि का आठवें भाव में सूर्य व बुध धनु राशि के नौवें भाव में, गुरु व शनि मकर राशि के दसवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत थोड़ी कष्टप्रद रहेगी। पैसों से जुड़े मामले अटक सकते हैं। 5 जनवरी के बाद परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। बिजनेस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दूसरे हफ्ते में हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 14-15 को मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख मिलने के भी योग बन रहे हैं। काम में स्थिरता आएगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में कोई बड़ी हानि हो सकती है। काम का तनाव भी ज्यादा रहेगा। बहुत सारे काम एक समय पर करने से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।  अंतिम सप्ताह मानसिक रूप से सुख-शांति देने वाला रहेगा। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय विशेष फल देने वाला रहेगा। आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

212
Asianet Image

इस महीने में राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का आठवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, मंगल मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ सुखद रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। लोगों से मेल-मिलाप करेंगे व दूसरों का सहयोग भी करेंगे। 3 व 4 को काम में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से मैनेज कर लेंगे। इस समय यात्रा करना ठीक नहीं है। 9 जनवरी के बाद सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। इस समय आपके लिए कोई भी काम करना कठिन नहीं होगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए महीने का मध्य समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। 18 जनवरी के बाद भाग्य स्थान में 4 ग्रहों की युति होने से किस्मत का साथ मिलेगा। 23 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ाने में खर्च हो सकता है।

312
Asianet Image

इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक का छठे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का सातवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, मंगल मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत थोड़ी ढीली रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके हाथ से निकल सकते हैं। 7 जनवरी के बाद स्थितियों में बदलाव हो सकता है। कुछ नए कामों की रूपरेखा बन सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं। मित्रों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। 18 जनवरी के बाद भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर रूझान बढ़ेगा। नौकरी में आपके सहयोग की सभी तारीफ करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। 24 जनवरी के बाद यात्रा का योग बनेगा, इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस से जुड़े कुछ मामले अटक सकते हैं। 25 से 27 जनवरी तक सन्मुख चंद्रमा आपकी स्थिति मजबूत करेगा। महीने के अंतिम दिन उत्तम फल देने वाले रहेंगे।

412
Asianet Image

इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का छठे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मेष राशि का दसवें भाव में, राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। साल के पहले महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आप स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। मेहनत का पूरा-पूरा लाभ आपको इस समय मिलेगा। बच्चों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में हेल्थ से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। पिता-पुत्र में किसी बात पर अनबन हो सकती है, लेकिन समय रहते मामला ठंडा हो जाएगा। 9 जनवरी के बाद का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। ऑफिस में मनमाफिक माहौल मिलने से अपना काम और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। महीने का मध्य का समय थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। आपमें धैर्य की कमी रहेगी, जिसके कारण किसी से आपका विवाद हो सकता है। 25 जनवरी के बाद का समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मी मददगार साबित होंगे। जीवन की गाड़ी एक बार फिर पटरी पर लौट आएगी।

512
Asianet Image

इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मेष राशि का नौवें भाव में, राहु वृषभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम प्रसंगों के मामले उजागर हो सकते हैं। कोई गुप्त बात सबके सामने आ सकती है। 4 जनवरी के बाद किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। बिजनेस में कोई नया अनुबंध हो सकता है। 8 जनवरी के बाद रुका हुआ पैसा मिल सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कोई खास व्यक्ति ही आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकता है। महीने के मध्य में आप किसी की मदद करेंगे। 18 जनवरी के बाद समय थोड़ा निराशाजनक रहेगा। हेल्थ खराब हो सकती है। पुरानी मेहनत पर पानी फिर सकता है। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। 22 जनवरी के बाद समय पक्ष का बनेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। स्वयं के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। इस समय फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

612
Asianet Image

इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का चौथे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, मंगल मेष राशि का आठवें भाव में, राहु वृषभ राशि का नौवें भाव में और चंद्रमा कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, इसका फायदा आगे जाकर मिलेगा। प्रेम प्रसंगों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। 8 जनवरी के बाद समय आपके पक्ष में रहेगा। अच्छे कामों के नतीजे मिलेंगे। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं 16 से 23 जनवरी के बीच दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। आप भविष्य की योजनाओं में व्यस्त रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर रखें। महीने का अंतिम सप्ताह कुछ विशेष नहीं रहेगा। आप तनाव व आलस महसूस करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो सकता है। अचानक कोई परेशानी आ सकती है। घर-परिवार के लिए समय निकाल पाने में सफल साबित होंगे।

712
Asianet Image

इस महीने में केतु- शुक्र वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का तीसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मेष राशि का सातवें भाव में, राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप प्रसन्न रहेंगे। आपका व्यवहार सभी के प्रति सौम्य रहेगा। इंक्रीमेंट के माध्यम से अतिरिक्त आय हो सकती है। प्रेम संबंधों में असफलता हाथ लग सकती है। 8 से 15 जनवरी के बीच इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस समय आपको अपनी जरूरतों को सीमित रखना होगा। परिवार के लोग आपकी उन्नति से खुश होंगे। महीने के मध्य समय में संतान पक्ष की ओर से कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। 16-17 जनवरी को घर में मेहमानों का आवागमन होगा। इस समय नौकरी में चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपने आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। 24-31 जनवरी के बीच हेल्थ को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। घर में भी वातावरण अशांत रहेगा। इस समय आपको सूझबूझ से स्थिति को संभालना होगा।

812
Asianet Image

इस महीने केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का लग्न में, सूर्य-बुध धनु राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का छठे भाव में, राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का नौवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होंगे। 3 और 4 जनवरी को दसवां चंद्रमा होने से करियर संबंधित परेशानियां दूर होंगी। इस समय प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। 8 से 15 जनवरी के बीच आंखों से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। इस समय आप संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैसों की आवक बनी रहेगी। बॉस आप के काम से खुश रहेंगे। 17 जनवरी के बाद कोई हादसा आपके साथ हो सकता है। हाथ आता पैसा अटक जाएगा। आप से कोई चूक हो सकती है, इसके दुष्परिणाम भविष्य में सामने आएंगे। 26 जनवरी के बाद कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। आपको मेडिटेशन की जरूरत पड़ेगी। नौकरी कर रहे लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।

912
Asianet Image

इस महीने सूर्य-बुध धनु राशि का लग्न में, गुरु-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का आठवें भाव में, केतु शुक्र वृश्चिक राशि का बारहवें भाग में रहेगा। इस महीने की शुरुआत आपके लिए ठीक नहीं रहेगी। किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जिम्मेदारियां पहले से अधिक होंगी। 5 जनवरी के बाद दसवां चंद्रमा आपको सफलता दिलाएगा। इस समय आय के साथ-साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा। 8 से 15 जनवरी के बीच व्यापार को लेकर यात्रा हो सकती है। इस समय वाहन ध्यान से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। इस समय मित्र आपकी हर संभव सहायता करेंगे। 16 और 17 जनवरी को धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी के लिए समय शुभ फल देने वाला रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। 23 जनवरी तक का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में ससुराल पक्ष से फायदा होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से विवाद हो सकता है। इस समय आपको शांत रहना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

1012
Asianet Image

इस महीने में गुरु-शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जनवरी के बीच कोर्ट से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। भावुकता में आकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। वाहन द्वारा क्षति की संभावना बन रही है। कोई निकट का व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है। 8 से 15 जनवरी के बीच किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। आता हुआ पैसा रुकने से तनाव की स्थिति बन सकती है। 16 व 17 जनवरी को मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। आप परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। आप हर परेशानी का हल समय रहते निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपका ध्यान अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है।

1112
Asianet Image

इस महीने में मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जनवरी के बीच का समय शांतिपूर्वक बीतेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। इस समय नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। पुराने विवाद खत्म होंगे। धन संबंधी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। दूसरों की मदद करना आपको भारी पड़ सकता है। किसी निजी काम के लिए सिफारिश का सहारा लेना पड़ेगा। 16 से 23 जनवरी के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आप अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। इस समय आप अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से निभा पाएंगे। अंतिम सप्ताह में बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

1212
Asianet Image

इस महीने मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, सूर्य- बुध धनु राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 के बीच अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंवारे लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। इस समय आप संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थी अपना समय और ध्यान पढ़ाई कर लगाएंगे। कमाई का नया जरिया मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप आलस्य महसूस करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपका पूरा ध्यान भविष्य की योजनाओं पर रहेगा। प्रमोशन और धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। अपनी क्षमता का आप पूरा इस्तेमाल करेंगे। 16 से 23 जनवरी के बीच कोई घटना आपके साथ हो सकती है। हाथ आता पैसा अटक सकता है। साधु संत और महापुरुषों से मुलाकात हो सकती है। इस समय आपको खाने-पीने पर कंट्रोल रखना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है। आप सावधान होकर काम करें तो बेहतर रहेगा। रोजगार के नए अवसर इस समय मिल सकते हैं

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories